बिहार में सियासी बदलाव की आहट: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं ? निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम

बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की चर्चा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख कर सकते हैं, जबकि उनके बेटे निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर गहन मंथन की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि जेडीयू के भीतर नेतृत्व को लेकर नई रणनीति तैयार की जा रही है। राज्यसभा सीट को लेकर पार्टी में नामांकन की प्रक्रिया पर विचार चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार के नामांकन से जुड़े दस्तावेज अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं, जिसके चलते नीतीश कुमार स्वयं राज्यसभा जा सकते हैं। इसके बाद राज्य की सत्ता में नई पीढ़ी को आगे लाने के लिए निशांत को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर पहले से ही अटकलें थीं। हाल ही में बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने संकेत दिया था कि निशांत जल्द सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे। उन्होंने कहा था कि यह फैसला युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो यह कदम उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दे सकता है। वहीं, निशांत को डिप्टी सीएम बनाए जाने की स्थिति में जेडीयू में नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा संकेत माना जाएगा।

इस सियासी हलचल के बीच विपक्ष भी सक्रिय नजर आ रहा है। Lalu Prasad Yadav के आवास पर इस बार होली की रौनक भले कम दिखी, लेकिन उनके बेटे Tej Pratap Yadav ने समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। तेज प्रताप अपने पिता के अंदाज में कुर्ता फाड़ होली खेलते और ढोलक की थाप पर गाते नजर आए। बताया गया कि उन्होंने होली से पहले एक फिल्म की शूटिंग भी की, जिसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।

बिहार की राजनीति में यह संभावित फेरबदल आने वाले समय में सत्ता संतुलन और पार्टी समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकता है। फिलहाल सबकी निगाहें जेडीयू नेतृत्व की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। अगर यह बदलाव होता है, तो राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होना तय माना जा रहा है।

PM MODI
homeslider Politics

PM Modi पर ‘आतंकवादी’ टिप्पणी से सियासत गरम

खरगे के बयान पर BJP का तीखा पलटवार तमिलनाडु चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से बढ़ा विवाद, NDA और AIADMK पर भी साधा निशाना PM Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने देश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। […]

Read More
China Taiwan Conflict
homeslider International

China Taiwan Conflict :क्या चीन के दबाव में रद्द हुआ ताइवान राष्ट्रपति का दौरा? जानें पूरा मामला

China Taiwan Conflict : ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को अपना प्रस्तावित अफ्रीका दौरा टालना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला उस समय लिया गया जब उनकी उड़ान के मार्ग में आने वाले तीन देशों- सेशेल्स, मॉरीशस  और मेडागास्कर – ने अचानक अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति वापस ले ली। ताइवान […]

Read More
homeslider International

ईरान-अमेरिका टकराव के बीच बढ़ी कूटनीतिक हलचल: ट्रंप सीधे शीर्ष नेतृत्व से कर सकते हैं बात

इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर हलचल तेज हो गई है। सीजफायर खत्म होने में महज एक दिन शेष रहने के बीच डोनाल्ड ट्रंप  की बेचैनी बढ़ती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान की ओर से शांति वार्ता पर कोई स्पष्ट जवाब न मिलने के बाद ट्रंप अब सीधे ईरान के शीर्ष नेतृत्व […]

Read More