13 साल की मासूम बनी मां, 14 वर्ष की बच्ची को हुआ बच्चा, खौफनाक सच जानकर फूल जाएंगी सांसे…

Untitled 3 copy 36
  • मासूम दुष्कर्म की घटनाओं से दहला समाज

नया लुक डेस्क

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आए दो मामलों ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं के बाद उनके मां बनने की खबर ने कानून-व्यवस्था, सामाजिक सोच और बाल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मामलों में आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में भेज दिया है।

खेत में ले जाकर वारदात, 14 वर्षीय किशोरी हुई गर्भवती

नगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक नाबालिग लड़के द्वारा कथित रूप से खेत में दुष्कर्म किया गया। कुछ महीनों बाद गर्भ का पता चलने पर मामला सामने आया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सामाजिक दबाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें

विधान भवन के सामने आत्मदाह की कोशिश

चचेरे भाई पर आरोप, 13 साल की बच्ची बनी मां

दूसरा मामला बस्ती-गोंडा बॉर्डर से जुड़े खोड़ारे क्षेत्र का है, जहां 13 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई पर घर में ही दुष्कर्म का आरोप लगा। गर्भावस्था सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की, लेकिन आरोप है कि आरोपी पक्ष ने समझौते की कोशिश की। बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

समाज के ताने और जिम्मेदारी का बोझ

दोनों मामलों में पीड़िताओं को कम उम्र में ही मातृत्व की जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। एक मामले में आरोपी पक्ष द्वारा बच्चे को स्वीकार करने से इनकार किए जाने की बात भी सामने आई है। मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद अब दोनों किशोरियां परिवार के सहारे बच्चों की देखभाल कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

पिता की अंतिम यात्रा में भावुक दिखे रिंकू सिंह, अर्थी को कंधा देते क्रिकेटर का वीडियो वायरल

पुलिस की कार्रवाई और उठते सवाल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। घटनाओं ने नाबालिगों की सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक संवेदनशीलता को लेकर व्यापक चर्चा छेड़ दी है।

Spread the love

2 thoughts on “13 साल की मासूम बनी मां, 14 वर्ष की बच्ची को हुआ बच्चा, खौफनाक सच जानकर फूल जाएंगी सांसे…”

Comments are closed.

Eknath Dwadashi tomorrow
homeslider Religion

एकनाथ द्वादशी कल: संत एकनाथ महाराज और भगवान पांडुरंग की अद्भुत कथा

Eknath Dwadashi tomorrow: हिंदू धर्म में एकादशी और द्वादशी तिथियों का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। एकादशी के व्रत के बाद आने वाली द्वादशी को व्रत का पारण किया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा, तुलसी पूजन, हरिनाम संकीर्तन और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य किए जाते हैं। वहीं, वारकरी परंपरा में […]

Spread the love
Read More
Legislative Council Elections 2026
homeslider Maharastra Politics

महाराष्ट्र MLC चुनाव: पाँच सीटों पर कल मतदान, 182 उम्मीदवार मैदान में

Legislative Council Elections 2026: महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इन सीटों पर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इन द्विवार्षिक चुनावों में कुल […]

Spread the love
Read More
The Story of Kalnemi
homeslider Religion

कालनेमि की रहस्यमयी कथा: विष्णु से प्रतिशोध और कंस तक का सफर

The Story of Kalnemi: हिंदू पौराणिक कथाओं में कई ऐसे असुरों का वर्णन मिलता है, जिन्होंने भगवान विष्णु से शत्रुता की और बार-बार उनका सामना किया। कालनेमि भी ऐसा ही एक पात्र है, जिसकी कथा अलग-अलग पौराणिक प्रसंगों में सामने आती है। मान्यता है कि उसने भगवान विष्णु से प्रतिशोध लेने की ठानी थी और […]

Spread the love
Read More