PSLV की लगातार विफलताओं पर इसरो सतर्क, पूर्व वैज्ञानिकों की विशेष समिति गठित

untitled 2026 02 25t154522 1772014529

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे भरोसेमंद प्रक्षेपण यान PSLV की हालिया विफलताओं ने वैज्ञानिकों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पहली बार इसरो ने अपने आंतरिक विश्लेषण के साथ-साथ सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिकों की एक स्वतंत्र समिति का गठन किया है, जो इन असफलताओं के कारणों की गहराई से जांच करेगी। इस समिति में इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ और प्रधानमंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन को शामिल किया गया है।

पिछले वर्ष मई 2025 में PSLV -सी61 मिशन के दौरान ईओएस-09 उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन प्रक्षेपण के कुछ ही मिनट बाद रॉकेट अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया। इसके बाद जनवरी 2026 में पीएसएलवी-सी62 मिशन भी असफल रहा, जिसमें डीआरडीओ और अन्य संस्थानों के कई उपग्रहों को कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका। पीएसएलवी के तीन दशक लंबे इतिहास में लगातार दो मिशनों का विफल होना अभूतपूर्व माना जा रहा है।

पटना के बक्सर में शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ समिति तकनीकी कारणों के साथ-साथ संगठनात्मक प्रक्रियाओं, निर्माण प्रणाली और गुणवत्ता नियंत्रण की भी समीक्षा करेगी। समिति यह भी देखेगी कि क्या निर्माण, असेंबली या परीक्षण प्रक्रिया में किसी तरह की कमी रही है। यह जांच रिपोर्ट अप्रैल तक इसरो अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

इसरो के लिए पीएसएलवी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे कई सफल मिशनों के कारण ‘वर्क हॉर्स’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि जांच के निष्कर्ष भविष्य के मिशनों को और अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में मदद करेंगे। हालांकि, अगली लॉन्चिंग में कुछ देरी की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि जांच पूरी होने के बाद ही नई तारीख तय की जाएगी।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Hanuman-Yamraj
homeslider Religion

हनुमान जी को यमराज ने क्यों मारी लात? जानें रोचक कथा

Hanuman-Yamraj: रामायण और हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इनमें कुछ प्रसंग ऐसे भी हैं, जो अपने अनोखे घटनाक्रम के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा में हनुमान जी और यमराज के बीच लंका में हुई मुलाकात का वर्णन मिलता है। इस कथा में […]

Spread the love
Read More