बाड़ीवाली से फैमिलीवाला तक, निर्देशक सुमन घोष ने मनाया शिबोप्रसाद के अभिनेता रूप का जश्न

Untitled 16 copy 5

मुंबई।  जैसे ही फैमिलीवाला की शूटिंग पूरी हुई, निर्देशक सुमन घोष ने मुख्य अभिनेता शिबोप्रसाद मुखर्जी के लिए एक भावुक नोट लिखा और उनकी साझेदारी को ‘डेडली कॉम्बिनेशन’ बताया। शूट के पहले और आखिरी दिन की तस्वीरें साझा करते हुए सुमन घोष ने अपने निर्देशक-अभिनेता रिश्ते के विकास को याद किया। उन्होंने लिखा, “ये दोनों तस्वीरें फैमिलीवाला की शूटिंग के पहले और आखिरी दिन की हैं। ये हमारे निर्देशक-अभिनेता संबंध की कहानी को संक्षेप में बयां करती हैं। जैसा कि शिबू कहते हैं- ‘ए डेडली कॉम्बिनेशन’। निर्देशक ने यह भी बताया कि शिबोप्रसाद के प्रति उनका आकर्षण दशकों पुराना है। “जब मैंने ऋतुपर्णो घोष की फिल्म ‘बाड़ीवाली’ देखी थी, जिसमें शिबू ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, तभी से मैं उनसे प्रभावित था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिबोप्रसाद ने इसके बाद कई सफल फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन वे सभी नंदिता रॉय के निर्देशन में और विंडोज़ के बैनर तले थीं। फैमिलीवाला पिछले 25 वर्षों में किसी बाहरी निर्देशक के साथ उनका पहला सहयोग है।

ये भी पढ़ें

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह

इस अनुभव को ‘पूर्ण आनंद’ बताते हुए सुमन घोष ने भूमिका की चुनौतियों और शिबोप्रसाद के निडर प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “मैं एक अभिनेता के रूप में उन्हें लगातार आगे बढ़ाता रहा। यह हमारे बीच एक खेल जैसा था। उनके अभिनय की व्यापकता, प्रतिक्रियाओं की अनिश्चितता, सहज अभिनय और तीव्रता ने स्क्रिप्ट को एक अलग स्तर पर पहुँचा दिया। यही किसी निर्देशक को सबसे ज्यादा संतुष्टि देता है। उन्होंने यह भी कहा कि नंदिकार थिएटर में मिली उनकी प्रशिक्षण ने इस भूमिका में गहराई और अनुशासन जोड़ा। अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, सुमन घोष ने स्वीकार किया कि वे उनके रचनात्मक संवाद और सेट पर उनके हास्य को याद करेंगे। शिबोप्रसाद की एक हल्की-फुल्की टिप्पणी को याद करते हुए उन्होंने लिखा, “सुमन दा- ये सीन तो सीधा था, आपने इसे मुश्किल बना दिया.. आपने मुझे ऐसे-ऐसे सह-अभिनेताओं के साथ खेलने दिया, जैसे मैं ऑस्ट्रेलिया की पीक बॉलिंग अटैक का सामना कर रहा हूँ । घोष ने निष्कर्ष में कहा, “आखिरकार फैसला दर्शकों का होगा। उम्मीद है आप सभी को हमारी फैमिलीवाला पसंद आएगी।

ये भी पढ़ें

संजय दत्त का लखनऊ रोड शो: सिनेमा, राजनीति और जनभावनाओं का संगम

इस पर शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा, “विंडोज़ की 25वीं वर्षगाँठ के लिए सुमन घोष जो फिल्म बना रहे हैं, उसका कॉन्सेप्ट वास्तव में अनोखा है- कुछ अलग और असाधारण। इसमें ऐसा विचार है जिसे दर्शक बेहद प्रभावशाली तरीके से महसूस करेंगे।
मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूँ। इसके माध्यम से मुझे अपने जीवन की यात्रा के एक बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिला, जिन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझ पर विश्वास जताया। इसके लिए मैं गहराई से आभारी हूं। इस प्रोजेक्ट में एक अद्भुत ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ शामिल होना मेरे लिए अभिभूत करने वाला अनुभव था। उनके साथ काम करना सकारात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण था। यह आसान नहीं था, लेकिन यह एक सीखने की प्रक्रिया थी। अपने जीवन में पहली बार मुझे शास्त्रिका मुखबद्धा, सुदीप्त चक्रवर्ती, अनुष्वा मजूमदार और लिली चक्रवर्ती जैसे शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने का अवसर मिला। उनके साथ अभिनय करना एक भावनात्मक अनुभव था। प्रक्रिया के दौरान मैं कितनी बार रोया, यह भी मुझे याद नहीं। मेरा विश्वास है कि जब फिल्म रिलीज़ होगी, तब दर्शक समझ पाएँगे कि इस फिल्म का हिस्सा बनते समय मैंने क्या महसूस किया। फिल्म इस समय संपादन के चरण में है और डबिंग का काम जारी है। दो अलग-अलग सिनेमाई संवेदनाओं को साथ लाने वाला यह सहयोग, फैमिलीवाला को आने वाली सबसे दिलचस्प बंगाली फिल्मों में से एक बना रहा है और दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बढ़ा रहा है।

Spread the love

Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More