पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ‘सिक्सर किंग’ बन सकते हैं तिलक वर्मा, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Untitled 5 copy 14

नया लुक डेस्क

क्रिकेट फैंस की नजरें 15 फरवरी पर टिकी हुई हैं, जब T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस बड़े मैच में जहां रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है, वहीं कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी दांव पर होंगे। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास इस मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। वह T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं और इस मामले में दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

पाकिस्तान के विरुद्ध T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 11 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने आठ  मैचों में नौ छक्के जड़े। वहीं रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 7-7 छक्के लगा चुके हैं।

ये भी पढ़े

 Black Day: आज पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, घाटी में हाई अलर्ट, शहीदों को देशभर में श्रद्धांजलि

नंबर-एक बनने की रेस में तिलक और अभिषेक

अगर तिलक वर्मा 15 फरवरी के मैच में पांच छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह पाकिस्तान के खिलाफ T20 में भारत के सबसे बड़े सिक्सर हिटर बन जाएंगे। इसी तरह यदि अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है और वह पांच सिक्स लगाते हैं, तो वह भी कोहली को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं। यानी दोनों युवा खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का मौका है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद

तिलक वर्मा ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में 25-25 रन बनाए हैं। उन्हें अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनसे मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले उन्होंने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More
Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Spread the love
Read More