कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 16 फरवरी के प्रस्तावित लोकभवन घेराव की तैयारियों का जायजा लिया

Untitled 10 copy 4

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। कांग्रेस के 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित ’’लोकभवन घेराव’’ की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने लोकभवन घेराव को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश के जनहित के मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को कांग्रेस द्वारा लोकभवन घेराव का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं राज्यभर से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि लोकभवन घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस, राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरेगी। इसी की तैयारी के मद्देनजर आज प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। साथ ही तैयारियों का जायजा लिया।

गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महिला विरोधी नीतियों, युवा विरोधी नीतियों, ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था से आम जनता आजिज आ चुकी है तथा इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्रवान किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, प्रीतम आर्य, प्रशान्त खंडूरी, यशपाल चौहान, सुनित सिंह राठौर, सुलेमान अली, मोहन काला, विपुल जैन, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, अवतार सिंह नेगी, आलोक बगवाडी, मोहन खत्री, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाडी आदि अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More