ठाकुरगंज: बसंत कुंज योजना में लगी भीषण आग, बिल्डिंग से कूदकर लोगों ने बचाई जान

Untitled 21 copy 5
  • लाखों का सामान जलकर राख
  • घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पुलिस मौके

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गाजीपुर के रवीन्द्र पल्ली में बिल्डिंग में लगी आग का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब ठाकुरगंज क्षेत्र के बसंत कुंज योजना के ब्लॉक नंबर 39 में शुक्रवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इससे वहां पर मौजूद कुछ लोग बिल्डिंग से निकलते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों ने कूदकर जान बचाई और एक-दूसरे को बचाने के लिए चीख-पुकार करते रहे। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बसंत कुंज योजना स्थित बनी बिल्डिंग में शुक्रवार को अचानक आग लग गई।

आग लगने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर लाखों की गृहस्ती जलकर राख हो गई। पुलिस का कहना है कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि आग बुझाते और बिल्डिंग से निकलते समय कुछ लोग चोटिल हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Today’s Horoscope मेष : आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। कुछ नए संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस त्यागें और अपना उद्देश्य पूरा करने में जीजान लगा दें। वृषभ : वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही […]

Spread the love
Read More
IAS Promotion
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

IAS Promotion IAS में चयनित 21 PCS अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति के आधार पर चयनित 21 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। Adobe Scan 30 Jun 2026 (6)_260630_230207 नियुक्ति अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, भारत सरकार […]

Spread the love
Read More
DPC
homeslider Uttar Pradesh

PGI कर्मचारियों का निदेशक कार्यालय पर घेराव, DPC बैठक टलने से फूटा गुस्सा

DPC तीन दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक लगातार टलने से नाराज संजय गांधी पीजीआइ कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को निदेशक कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। महासंघ का आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को एक जुलाई से मिलने वाले पदोन्नति और एमएसीपीएस के […]

Spread the love
Read More