डर के साये में बांग्लादेश के हिंदू, एक के बाद एक हत्याओं से गहराता संकट

bangladesh 1 1768040379

बांग्लादेश डर में हिंदू अल्पसंख्यकों के लिए हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं। सुनामगंज जिले में जॉय महापात्रो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। परिवार का आरोप है कि उन्हें पहले पीटा गया और फिर जहर देकर मार डाला गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

यह कोई अकेली घटना नहीं है। हाल के दिनों में हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर की गई हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। नरसिंगदी में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या, जशोर में पत्रकार राणा प्रताप की गोली मारकर हत्या और मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डाला जाना—ये सभी घटनाएं अल्पसंख्यकों की असुरक्षा को उजागर करती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि कानून व्यवस्था की कमजोर स्थिति और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई न होने से कट्टरपंथी तत्वों के हौसले बुलंद हैं। मानवाधिकार समूह लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

31 दिसंबर को व्यापारी खोकन चंद्र दास पर हुए हमले ने भी प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए। तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी मौत हो गई, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

हिंदू समुदाय का कहना है कि वे डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। कई परिवार अपने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि त्वरित न्याय, दोषियों की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जरूरत है।

Spread the love

Islamabad
International

पाकिस्तान की परमाणु चेतावनी, भारत की बढ़ती ताकत पर चिंता

Islamabad: भारत की बढ़ती परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को लेकर पाकिस्तान में चिंता जताई गई है। पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई ने कहा है कि दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पाकिस्तान अपने हथियारों की तैनाती के विकल्पों की समीक्षा कर सकता है। उनका […]

Spread the love
Read More
kathmandu
homeslider International

रसुवा की भीषण आपदा से नेपाल में भारी तबाही

हरिचरण शाह ने जलवायु परिवर्तन और हिमालयी झीलों पर जताई चिंता कैलाश यात्रियों की सुरक्षा और सीमापार अलर्ट सिस्टम पर उठे सवाल बोले-समय पर सूचना मिलने से बचाई जा सकती हैं कई जानें kathmandu: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर […]

Spread the love
Read More
Russia News
International Technology

रूस के यांडेक्स डेटा सेंटर पर हमला, डिजिटल सेवाएं प्रभावित होने का दावा

Russia News: रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब डिजिटल सेवाओं पर भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की प्रमुख टेक कंपनी यांडेक्स के डेटा सेंटरों को यूक्रेन के हमलों में नुकसान पहुंचा है। इसके बाद रूस में कई ऑनलाइन सेवाओं के संचालन में परेशानी आने की खबरें सामने […]

Spread the love
Read More