अंकिता हत्याकांड मामले में सुबूतों के साथ देहरादून पहुंची उर्मिला सनावर

Untitled 1 copy 7

देहरादून। नौ दिन भूमिगत रहने के बाद उर्मिला सनावर सबूतों के साथ देहरादून पहुंच गयी है। उर्मिला का कहना है कि वे जांच एजेंसी को सबूत देंगी। दिल्ली से दून के रास्ते आते हुए अंकिता ने वीडियो भी वॉयरल किया। और उदाहरण भी दिया कि महिषासुर का नाश करने के लिए दुर्गा सामने आई थी। ऐसे ही वो नहीं स्वंय अंकिता सामने आ रही है। उर्मिला ने कहा कि पांडव भी अज्ञातवास पर रहे थे। और वो भी गुरुद्वारे व मोदी  के रैन बसेरों के अज्ञातवास से निकल कर देहरादून पहुंच रही है। और एसआईटी जांच का सामना करेगी। उर्मिला अपने सम्बोधन में हिन्दू रक्षक व जय श्री राम का नारा भी लगाती है। और कहती हैं कि उनके साथ उनके कवच दर्शन भारती और जूनियर दर्शन भारती हैं।

गौरतलब है कि अंकिता हत्याकांड से जुड़े वीआईपी के ‘खुलासे’ सम्बन्धी ऑडियो को वॉयरल कर उत्तराखण्ड की राजनीति में तूफान मचाने वाली उर्मिला के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। देहरादून आते वक्त उर्मिला ने अपना वीडियो भी पोस्ट किया। और कहा कि ‘अंकिता’ देहरादून आ रही है। और जय बदरी केदार का नारा भी लगाती है। इस बीच , उर्मिला 1 नवम्बर 2025 के एक ऑडियो चैट का स्क्रीन शॉट भी शेयर करती है। और उन लोगों को जवाब देती है, जो यह कह रहे हैं कि बीते तीन साल से उर्मिला कहां थी। उर्मिला बताती है कि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने उन्हें वीआईपी के बारे में 1 नवंबर 2025 को हुई थी। उर्मिला अपने ऊपर लगे मुकदमो को भी फर्जी करार देती है।उर्मिला के खुलासे के बाद भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने मुकदमे भी दर्ज कराए हैं।

कथित ऑडियो में सुरेश राठौर ने भाजपा नेता अजेय कुमार और बीएल संतोष का भी नाम लिया है। इधऱ, जांच एजेंसी उर्मिला से पूछताछ के अलावा सबूतों की फोरेंसिक जांच करेगी। इस जांच में ऑडियो की सत्यता व वीआईपी मसले पर तस्वीर साफ होगी।पूर्व के अपने कई वीडियो में उर्मिला गट्टू, फट्टू, टट्टू,भट्टू को खूब गरिया चुकी है। यही नहीं, वनन्तरा रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलवाने में अहम भूमिका निभाने वाले खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को भी करारा जवाब दे चुकी है। गैर जमानती वारंट के बाद उत्तराखण्ड पुलिस की टीम उर्मिला को तलाश नहीं कर पाई थी। उधर, पूर्व विधायक राठौर भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।आज उर्मिला के मूवमेंट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर रहेगी। उर्मिला मीडिया से क्या कुछ कहती है,यह भी कम रोचक नहीं होगा।

Spread the love

Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More
Chitrakoot
homeslider Uttar Pradesh

चित्रकूट में बाढ़ का खौफ! मंदाकिनी का बढ़ा जलस्तर, 50 गांव अलर्ट पर

Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी के बढ़े जलस्तर ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी तिरहार क्षेत्र में यमुना की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे राजापुर, पहाड़ी और सरधुवा क्षेत्र के नदी किनारे बसे 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा […]

Spread the love
Read More