अगले सप्ताह 4 IPO की लॉन्चिंग, 15 कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग

Untitled 7 copy 11

नई दिल्ली। सोमवार यानी 15 दिसंबर से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में सामान्य हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह 4 कंपनियां अपने IPO लॉन्च कर रही हैं। इनमें से सिर्फ एक केएसएच इंटरनेशनल का IPO मेनबोर्ड सेगमेंट का है, जबकि शेष 3 IPO एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए 6 IPO में भी 15 और 16 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो 15 कंपनियों के शेयर इस सप्ताह लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सप्ताह के पहले दिन दिन 15 दिसंबर को नेप्ट्यून लॉजीटेक का 46.62 करोड़ रुपये का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 17 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है। IPO में बोली लगाने के लिए 126 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 22 दिसंबर को BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 16 दिसंबर को केएसएच इंटरनेशनल का 710 करोड़ रुपये का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 18 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है। IPO में बोली लगाने के लिए 365 रुपये से लेकर 384 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 39 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 23 दिसंबर को BSE और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 17 दिसंबर को ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स का 30.41 करोड़ रुपये का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 19 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है। IPO में बोली लगाने के लिए 74 रुपये से लेकर 78 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 24 दिसंबर को BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन मार्क टेक्नोक्रैट्स का 42.59 करोड़ रुपये का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में भी 19 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है। IPO में बोली लगाने के लिए 88 रुपये से लेकर 93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 24 दिसंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए IPO की लॉन्चिंग के अलावा निवेशक पिछले सप्ताह 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए पैजसन एग्रो इंडिया के 74.45 करोड़ रुपये के IPO में भी 15 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। IPO में बोली लगाने के लिए 112 रुपये से लेकर 118 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 18 दिसंबर को BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये IPO अभी तक 2.38 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 11 दिसंबर को ही सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए एचआरएस एलुग्लेज के 50.92 करोड़ रुपये के IPO में भी निवेशक 15 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। IPO में बोली लगाने के लिए 94 रुपये से लेकर 96 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 18 दिसंबर को BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये IPO अभी तक 1.89 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। पिछले सप्ताह 12 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल एएमसी के 10,602.65 करोड़ रुपये के IPO में निवेशक 16 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। IPO में बोली लगाने के लिए 2,061 रुपये से लेकर 2,165 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 6 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 19 दिसंबर को BSE और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये IPO अभी तक 0.73 गुना सब्सक्राइब हो सका है।

इसी दिन सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए स्टैनबिक एग्रो के 12.28 करोड़ रुपये के IPO में भी निवेशक 16 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। IPO में बोली लगाने के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 4,000 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 19 दिसंबर को BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये IPO अभी तक सिर्फ 0.05 गुना ही सब्सक्राइब हो सका है। इसके अलावा शुक्रवार 12 दिसंबर को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एक्जिम राउट्स के 43.73 करोड़ रुपये के IPO में भी निवेशक 16 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। IPO में बोली लगाने के लिए 83 रुपये से 88 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 19 दिसंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये IPO अभी तक 0.51 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी तरह 12 दिसंबर को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले अश्विनी कंटेनर मूवर्स के 71 करोड़ रुपये के IPO में भी निवेशक 16 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। IPO में बोली लगाने के लिए 135 रुपये से 142 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। IPO की क्लोजिंग के बाद 19 दिसंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये IPO अभी तक सिर्फ 0.19 गुना सब्सक्राइब हो सका है। जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 15 दिसंबर को ही वेकफिट इनोवेशंस और कोरोना रेमेडीज के शेयर BSE और एनएसई पर लिस्ट होंगे। इसी दिन BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर केवी टॉएज इंडिया, प्रोडॉक्स सॉल्यूशंस और रिद्धी डिस्प्ले इक्वीपमेंट्स के शेयर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में अपने कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन 17 दिसंबर को नेफ्रोकेयर हेल्थ और पार्क मेडिवर्ल्ड के शेयर BSE और एनएसई पर लिस्ट होंगे। इसी दिन BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर यूनीसेम एग्रीटेक और शिपवेव्स ऑनलाइन के शेयरों की लिस्टिंग होगी। इसके अगले दिन 18 दिसंबर को BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर पैजसन एग्रो इंडिया और एचआरएस एलुग्लेज के शेयर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में अपने कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन BSE और एनएसई पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर स्टैनबिक एग्रो के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसके अलावा 19 दिसंबर को ही एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एक्जिम राउट्स और अश्विनी कंटेनर मूवर्स के शेयर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में अपने कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

8th Pay Commission
Business homeslider

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से बड़ी उम्मीदें हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि नया वेतनमान कब लागू होगा, फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसी बीच आयोग ने अपनी प्रक्रिया तेज करते हुए कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स […]

Spread the love
Read More
FD
Business homeslider

FD मैच्योरिटी के बाद बैंक का इनकार…कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

FD फिक्स्ड डिपॉजिट को आमतौर पर सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन केरल में सामने आए एक मामले ने बैंकिंग सिस्टम की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक ग्राहक को अपनी पाँच लाख रुपये की FD राशि पाने के लिए करीब 11 साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। मामला क्या […]

Spread the love
Read More
OnePlus
Business homeslider Science & Tech

OnePlus ला रहा है अल्ट्रा-स्मूद 185Hz डिस्प्ले वाले नए फोन

OnePlus अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में ऐसे फोन लॉन्च करने वाली है, जिनमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा-स्मूद डिस्प्ले मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि यह स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को “मक्खन जैसे स्मूद” बना देगी। OnePlus 16 और […]

Spread the love
Read More