वाराणसी: BHU कैंपस में छात्रों-सुरक्षा बलों के बीच देर रात भयंकर पथराव और तोड़फोड़

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 37

वाराणसी स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) कैंपस में मंगलवार देर रात एक बार फिर भारी उपद्रव हुआ। बिरला हॉस्टल और राजाराम हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मामला इतना बिगड़ा कि छात्रों ने कुलपति आवास को घेर लिया और जमकर पथराव शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते पूरा परिसर युद्धक्षेत्र जैसा बन गया।

शुरुआत एक मामूली टक्कर से हुई। राजाराम हॉस्टल के एक छात्र से किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्साए छात्रों की भीड़ बिरला हॉस्टल की ओर बढ़ी। देखते ही देखते सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए। नारेबाजी के साथ पत्थर चलने लगे। छात्रों का गुस्सा कुलपति आवास और एलडी गेस्ट हाउस तक पहुंच गया। वहां पहुंचकर उपद्रवी छात्रों ने सजावटी गमलों को तोड़ डाला, साइनबोर्ड क्षतिग्रस्त किए और कैंपस में बने कई अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचाया। सुरक्षा कर्मियों ने जब छात्रों को रोकने की कोशिश की तो उन पर भी पथराव हुआ। जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने भी बल प्रयोग किया। दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक तीव्र झड़प चलती रही। इस दौरान कई छात्र और सुरक्षाकर्मी चोटिल हुए हैं, हालांकि अभी तक गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हंगामे की सूचना मिलते ही लंका, भेलूपुर, सिगरा सहित कई थानों की पुलिस भारी बल के साथ कैंपस पहुंची। प्रॉक्टरियल बोर्ड के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे स्थिति पर काबू पाया गया और छात्रों को उनके हॉस्टल में वापस भेजा गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह तक कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात रहा। छात्रों में अभी भी तनाव बना हुआ है और आगे किसी बड़े आंदोलन की आशंका जताई जा रही है।

Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More
Uttar Pradesh

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM,SP बच्चों और शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM और SP, बच्चों व शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, नौतनवां पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस […]

Read More