ऐपल 11 दिसंबर को UP के नोएडा में खोलेगा अपना पांचवां भारतीय स्टोर

नई दिल्‍ली। ऐपल भारत में अपना 5वां स्‍टोर नोएडा में खोलने जा रही है। यह उत्तर प्रदेश में कंपनी का पहला ऑफिशियल स्‍टोर होगा।  ऐपल के अनुसार DLF  मॉल ऑफ इंडिया में स्थित कंपनी के नोएडा स्टोर का उद्घाटन 11 दिसंबर को किया जाएगा। यह ऐपल का भारत में अपना 5वां स्टोर होगा। यह देश में एप्पल के खुदरा विस्तार में एक और उपलब्धि है, जिससे नोएडा में ग्राहकों को एप्पल उत्पादों को जानने एवं खरीदने का मौका मिलेगा।

भारत में ऐपल का पहला स्‍टोर साल 2023 में खुला था। ऐपल के दो स्‍टोर दिल्‍ली और मुंबई में खोले गए थे। दिल्‍ली-मुंबई के अलावा कंपनी बेंगलुरु और पुणे में भी अपना स्‍टोर शुरू कर चुकी है। कंपनी का नोएडा में खुल रहा स्‍टोर उत्तर प्रदेश में पहला और उत्तर भारत में दूसरा होगा।( हिन्दुस्थान समाचार)

Business

LPG सिलेंडर हुआ महंगा: एक मार्च से बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

देशभर में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें एक मार्च से लागू हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई […]

Read More
Business

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत के विमानन क्षेत्र पर भी साफ दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण आज भारत से संचालित होने वाली करीब 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने की संभावना है। इससे हजारों यात्रियों की […]

Read More
Business

इजरायल-ईरान तनाव से शेयर बाजार पर मंडराया संकट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुलते […]

Read More