देहरादून, मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान गिरा, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठिठुरन भरी ठंड

Untitled 6 copy 33

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। शुष्क मौसम के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठिठुरन भरी ठंड रहेगी। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाएगा। जिसके चलते तापमान सामान्य रहने या उससे कम होने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं के चलते दिन के समय भी ठिठुरन भरी ठंड रही।

सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा हुआ है जबकि पाला पड़ने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । नई टिहरी का तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय चटक धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य या उससे एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम के मिजाज में किसी भी तरह का परिवर्तन आने की कोई संभावना नहीं है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। सड़कों पर पाला जमने के कारण सड़कें आवाजाही के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

Spread the love

Bharatpur
Crime News homeslider Rajasthan

भरतपुर में खनन विवाद में हिंसा, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

पत्नी ने लगाया फायरिंग कर हत्या करने का का आरोप Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले में खनन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात […]

Spread the love
Read More
Sudan
homeslider International

सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत

मानवाधिकार संगठन ने मिस्र की वायुसेना पर लगाया आरोप Sudan: वेस्ट एशिया में हमले और खून-खराबे की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सूडान से खबर आई है कि सोने की एक खदान पर कथित हवाई हमले में कम से कम 72 मजदूरों की जान चली गई। यह खदान सूडान के रिवर […]

Spread the love
Read More
Navratri Day 3 2026
homeslider Religion

नवरात्रि का तीसरा दिन कल: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, भोग और शुभ रंग

Navratri Day 3 2026: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के तीसरे दिन यानी 13 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों को साहस, […]

Spread the love
Read More