आखिर अलविदा कह ही गए ‘वीरु’

नया लुक ब्यूरो 

अभिनेता धर्मेंद्र का अंततः 89 साल की उम्र में निधन हो गया…प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए इसे एक युग का अंत बताया है। एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है जिसमें कथित तौर पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल को श्मशान भूमि के भीतर जाते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एंबुलेंस के जरिये धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को श्मशान भूमि लाया गया जिसमें उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल मौजूद थे। बाद में हेमामालिनी अपनी बेटियों के साथ पहुंची।

आठ दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था जन्म

गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने 65 साल लंबे अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा में सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक थे। धर्मेंद्र को 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 1 ही साल में 9 हिट फिल्में करने का रिकॉर्ड बनाया है। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के सहनेवाल गांव में उनका जन्म हुआ था। स्कूल टीचर के बेटे धर्मेंद्र सिंह देओल ने टैलेंट हंट शो जीतकर सिनेमा का रुख किया था। उनको सत्यकाम, चुपके-चुपके, यमला पगला दीवाना, अपने, धर्म-वीर और शोले जैसी फिल्मों के लिए उनको जाना जाता है। हम भी तेरे, दिल भी तेरा नाम की फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी जिनसे उनको दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हुए थे।

शर्मिला टैगोर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी

एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में अभिनेत्री शर्मिला टैगौर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए उनको बेहतरीन इंसान बताया। शर्मिला टैगोर ने धर्मेंद्र के साथ पहली मुलाकात से लेकर उनके साथ बतौर को-एक्टर काम करने के अनुभव का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि ऐसे इंसान युगों में एकबार पैदा होते हैं। शर्मिला टैगोर ने उनको बेहतरीन कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र काफी जमीन से जुड़े कलाकार थे और पहली फिल्म से लेकर स्टार बनने तक उनके व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आया।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP घूमना है तो यह खुशखबरी आपके लिए हैं… जानकर मन हो जाएगा प्रसन्न

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की अनूठी पहल से आपका मजा हो जाएगा चौगुना लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) जल्द ही पर्यटन को नई दिशा देने वाली अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए इको टूरिज्म वैन सेवा शुरू की जाएगी। परियोजना […]

Read More
Central UP homeslider

इंदिरा नगर में गेट को लेकर टकराव: नगर निगम कार्रवाई पर भड़के निवासी, नाबालिग से ताला तुड़वाने का आरोप

नया लुक संवाददाता लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सेक्टर–25 में उस समय विवाद गहरा गया जब नगर निगम की टीम कॉलोनी के सुरक्षा गेट को हटाने के लिए मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा गेट का ताला तोड़ने की कोशिश किए जाने की खबर फैलते ही स्थानीय निवासियों में भारी रोष फैल गया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

युद्ध की अफवाह के बीच भारत में इस ‘चीज’ के लिए मची अफरा-तफरी!

गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, 1500 रुपये में सिलेंडर की ब्लैकिंग की चर्चा प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने चेताया कि ऐसा करता कोई दिखते करें जबरदस्त कार्रवाई नया लुक संवाददाता गोरखपुर/लखनऊ। पश्चिम मध्य एशिया में चल रहे तनानती के बीच भारत के लिए बड़ी परेशानी खड़ी होती दिख रही है। ईरान, यूनाइडेट स्टेट, और इजरायल […]

Read More