सात जन्मों की कसम और साथ में सात फेरे लेने वाली दुल्हन सात मिनट में ही छूमंतर, खबर पाकर दुल्हा बेहोश बाराती दंग

  • प्रेमी के साथ गायब हो गई दुल्हन, घराती बाराती सभी भौचक्के
  • बंकी कस्बा के दक्षिण टोला की घटना, पूरे जिले में बनी चर्चा का विषय

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला समाचार मिल रहा है। यहाँ एक विवाह समारोह में उस समय सभी उपस्थित लोग देखते रह गए जब विदाई से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। खुशियों से भरा माहौल देखते ही देखते हड़कंप में बदल गया और दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

विदाई के समय मचा हड़कंप

घटना कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा, दक्षिण टोला की है। जहां, बारात का स्वागत धूमधाम से हुआ। सब कुछ सामान्य चल रहा था और किसी को भनक भी नहीं थी कि कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन सुबह जब दुल्हन पल्लवी को विदाई के लिए बुलाया गया, तो वह घर से गायब मिली। घरवालों ने खोजबीन की लेकिन पल्लवी का कोई पता नहीं चला।

दूल्हे ने शादी के लिए गिरवी रखी थी जमीन

सूत्रों के अनुसार, दुल्हन पल्लवी की शादी सुशील गौतम निवासी बाबागंज, थाना घुंघटेर से तय की गई थी। तीन महीने पहले रिश्ता पक्का हुआ था। शादी के खर्च के लिए दूल्हे ने तीन बीघा जमीन गिरवी रखी थी। वह 11 वैनों और करीब 90 बारातियों के साथ शादी में पहुंचा था। ऐसे समय में जब दूल्हा और उसका परिवार जश्न में था, दुल्हन का अचानक फरार होना सभी के लिए स्तब्ध कर देने वाला था।

ये भी पढ़े

खुशबू के कथक और मिश्र की थाप ने खूब जमाया रंग

दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई तभी बाराती धीरे-धीरे कर वहां से निकलने लगे। दूल्हा और उसका परिवार शादी में हुए भारी खर्च की भरपाई की मांग लेकर हंगामा करने लगे तभी बंकी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं मिली है।(BNE)

Central UP

चाहे जितना लगा लो तेल चमेली सेंट, जगत में कोई न परमानेंट

चेतना डेंटल सेंटर के सभागार में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि दिव्य भजन संध्या के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव एलडीए सेक्टर एच स्थित नागेश्वर मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक लखनऊ। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को आशियाना के विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ महारुद्राभिषेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एन स्थित […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

दून शूटआउट में जिम के बाहर मरा विक्रम शर्मा निकला 30 हत्याओं का आरोपी

डॉन के खात्मे से खुला खौफनाक राज रंजन कुमार सिंह सिटी सेंटर जिम के बाहर शुक्रवार सुबह जो खून बहा, उसकी जड़ें उत्तराखंड में नहीं बल्कि झारखंड के अंडरवर्ल्ड में दबी हैं। जिसे लोग स्टोन क्रेशर संचालक समझ रहे थे, वह दरअसल झारखंड के कुख्यात गैंग का मास्टरमाइंड और गुरु विक्रम शर्मा था। एक अपराधी […]

Read More
homeslider Uttarakhand

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग  केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रात: 8 बजे दर्शनार्थ खुलेंगे।आज रविवार पूर्वाह्न शिवरात्रि के अवसर पर परंपरानुसार केदारनाथ रावल रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मंदिर समिति सदस्यों, […]

Read More