उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 46 IAS अफसरों के तबादले

IAS Promotion
  • राहत आयुक्त भानु गोस्वामी बने मेरठ के मंडलायुक्त, रवीश गुप्ता MD पश्चिमांचल
  • अयोध्या के नगर आयुक्त पाण्डेय को मिला DM का प्रभार, कई जिलाधिकारी बदले

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस सरपट भागी। इस एक्सप्रेस में कुल 46 अफसर सवार थे, जिसमें मयूर माहेश्वरी, संजय कुमार, अटल राय, हृषिकेश भास्कर यशोद और बालकृष्ण त्रिपाठी जैसे बड़े अफसर शामिल हैं। इस सूची में तीन कमिश्नर भी शामिल हैं। सहारनपुर के नए DM डॉ रूपेश होंगे।

ये भी पढ़े

चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

वहीं मेरठ के नए मंडलायुक्त के पद पर 2009 बैच के भानुचंद्र गोस्वामी को भेजा गया है। साथ ही मत्स्य विभाग के DG राजेश प्रकाश को सहारनपुर के कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चले कि मीरजापुर के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी अगले महीने रिटायर हो रहे हैं। वहीं सहारनपुर के कमिश्नर अटल राय को गृह विभाग में भेज दिया गया। जबकि मेरठ के मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद को नया राहत आयुक्त बनाया गया है। इस सूची में DM बस्ती रवीश गुप्ता भी शामिल हैं। इन्हें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

देखें किसे कहां कहां मिली पोस्टिंग

Spread the love

Maharajganj
Uttar Pradesh

अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस पार्टी के सचिव अभिषेक दत्त का दो सितंबर को फरेन्दा में आगमन

महाराजगंज में पहली बार आगमन पर स्वागत की जोर-शोर से तैयारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त दो सितंबर को दोपहर में महराजगंज जिले के फरेन्दा पहुंचेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी, महाराजगंज के जिलाध्यक्ष विजय सिंह (एडवोकेट) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business homeslider

मिलों में ₹47 किलो चीनी, फिर रिटेल में ₹64 क्यों? जानिए कीमतों में इतना बड़ा अंतर क्यों

New Delhi: चीनी की कीमतों को लेकर आम उपभोक्ताओं को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। एक तरफ चीनी मिलों में थोक भाव घटकर करीब ₹47 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, वहीं दूसरी ओर खुदरा बाजार में ग्राहकों को इसके लिए लगभग ₹64 प्रति किलो तक चुकाना पड़ रहा है। थोक और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या मछली भोज विवाद में नया मोड़, CM योगी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अजय राय

Lucknow: अयोध्या में कथित मछली भोज को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब कानूनी मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को लखनऊ सिविल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लगाए गए कथित आरोपों को लेकर मानहानि की कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है। […]

Spread the love
Read More