Asia Cup 2025: बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

Untitled 4 copy 29

लखनऊ। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सैम अयूब को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने नाम किया। अब पाकिस्तान का सामना भारत से एशिया कप के फाइनल में 28 सितंबर को होगा। शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश को सातवां झटका दिया। उन्होंने शमीम हुसैन को शिकार बनाया। वह 25 गेंदों में 30 रन बना पाए। अब तंजीम का साथ देने रिशाद हुसैन आए हैं।

ये भी पढ़े

उपांग ललिता व्रत आज है, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और जाप

73 पर बांग्लादेश को छठा झटका

सैम अयूब ने बांग्लादेश को छठा झटका दिया। उन्होंने जाकिर अली को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। शमीम का साथ देने तंजीम हसन साकिब आए हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 90/6 है। 63 पर सैम अयूब ने बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। उन्होंने नुरुल हसन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 16 रन बना पाए। फिलहाल शमीम हुसैन और जाकिर अली क्रीज पर हैं। मोहम्मद नवाज ने हुसैन तलत के हाथों मेहदी हसन को कराया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर नुरुल हसन मौजूद हैं। बांग्लादेश को दूसरा झटका शाहीन अफरीदी ने 23 के स्कोर पर दिया। उन्होंने तौहीद हृदोय को सैम अयूब के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद 29 के स्कोर पर हारिस रऊफ ने सैम अयूब के हाथों सैफ हसन को कैच कराया। वह 15 गेंदों में 18 रन बना पाए। बांग्लादेश को पहला झटका शाहीन शाह अफरीदी ने पारी के शुरुआती ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। उन्होंने परवेज हुसैन इमोन को मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब सैफ हसन का साथ देने तौहीद हृदोय आए हैं। बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। सैफ हसन और परवेज हुसैन इमोन क्रीज पर हैं।

ये भी पढ़े

शुक्रवार के दिन इन चार राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

Pakistan ने Bangladesh के सामने रखा 136 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 136 रन का लक्ष्य रखा है। करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए हैं। उनके लिए मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने तीन विकेट झटके जबकि मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने एक सफलता अपने नाम की। महज 49 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मुस्तफिजुर रहमान ने टीम को पांचवां झटका दिया। उन्होंने सलमान आगा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 19 रन बना पाए। अब मोहम्मद हारिस का साथ देने शाहीन शाह अफरीदी आए हैं।

Spread the love

T20 Generation
Sports

टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना

T20 Generation: भारतीय क्रिकेट में T20 और आईपीएल के बढ़ते प्रभाव के बीच युवा खिलाड़ियों का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने युवा खिलाड़ियों की इस क्षमता पर हैरानी जताई है। उनका मानना है कि T20 क्रिकेट की आक्रामक शैली से आने वाले […]

Spread the love
Read More
Women's Asia Cup
Sports Uttar Pradesh

महिला एशिया कप से पहले ट्रॉफी पर टेंशन, मोहसिन नकवी की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता

महिला एशिया कप में फिर होगा ट्रॉफी विवाद?  Women’s Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 शुरू होने से पहले ही भारत और पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल चर्चा में आ गया है। मामला मैदान पर होने वाले मुकाबले से ज्यादा ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर है। अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के बाद अब क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर

कोलंबो में होगी सीरीज की आखिरी भिड़ंत India vs Sri Lanka Second Test: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा […]

Spread the love
Read More