STF को मिली सफलता: मोबइल टॉवर की बैट्री चुराने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Untitled 2 copy 50

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से मोबाइल टॉवर की बैट्री और ईंधन चोरी करने वाले गिरोह का यूपी STF  ने खुलासा करते हुए तीन चोरों को प्रांगल इंचौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बागपत निवासी अंकेश, विवेक और मुजफ्फरनगर निवासी ओमपाल सिंह के रूप में हुई। उनके कब्जे से STF  ने लीथियम बैट्री 11 विभिन्न कंपनी, लीथियम ओपन सेल 34, वरला लेड सेल 600 एएच 136 विभिन्न कंपनी, ट्यूबलर बैट्री 8 विभिन्न कंपनी, एक लोडर, चार सेलफोन, तीन आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, आईडी कार्ड BS  फोर कंपनी, एक वोटर कार्ड, एक डेविड कार्ड और छह हजार सात सौ पचास रुपये नगद बरामद हुए हैं।

STF  के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियोंं ने बताया कि यह लोग मोबाइल टॉवर टेक्नीशियन के कार्य के साथ साथ कंपनी द्वारा प्राप्त नियत ईंधन का लगभग 50 फीसदी चोरी कर बाजार में बिक्री कर देते थे। यह सभी टेक्नीशियन से प्रतिमाह तीन से चार हजार रुपये जबरन वसूलते थे। जो विरोध करता था, उसे साजिश कर कंपनी से निकलवा देते थे। एसटीएफ को बीते कई दिनों से इस गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया और सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Spread the love

Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान […]

Spread the love
Read More