दबंग युवती किसी सिंघम से कम नहीं: इंस्टाग्राम यूजर की रील समाप्त कराने पहुंची पुलिस तो चाकू लहराते हुए बोली वीडियो डिलीट कराया तो कर चाकू मारकर खुदकुशी

  • बाराबंकी जिले में हुई घटना का मामला, काफी देर तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी जिले में शुक्रवार इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर एक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा प्रकाश में आया। यहां एक इंस्टाग्राम यूजर युवती ने थाने के गेट के सामने ही रील बनाना शुरू कर दी। युवती द्वारा बनाई गई रील जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में फोर्स रील बनाकर वायरल करने वाली युवती के घर जा धमकी। जैसे ही पुलिस ने रील डिलीट करने की बात कही तो युवती हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए चाकू निकाल कर जान देने की धमकी दे दी। उसका हाईवोल्टेज ड्रामा देख पुलिस सन्न रह गई।

बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र के बड्डूपुर कोतवाली गेट पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रूबी zoyakhan.9513 ने एक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित युवती के घर उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय व महिला सिपाही पहुंचे। उन्होंने वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया। रूबी ने हाथ मे चाकू लेकर पुलिस को धमकाते हुए जवाब दिया कि वीडियो हमारे मिलियन व्यूज में चल रहा है, इसे हम डिलीट नहीं करेंगे। ज्यादा दबाव डाला तो फांसी लगा लेंगे। इस चेतावनी से पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा।

वहीं युवती ने पुलिस की मौजूदगी का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसे हजारों लोग देख रहे हैं। दरोगा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर युवती का व्यवहार असामान्य लग रहा था। वह चाकू लेकर घूम रही थी और बार-बार धमकियां दे रही थी, जिस कारण बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। कोतवाल मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, संभव है सड़क पर ही किसी ने वीडियो बना लिया हो।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More