AIG जेल प्रशासन का एक और अजब गजब कारनामा

आईजी
  • जौनपुर जेल अधीक्षक को हटाकर जेटीएस में लगाई विशेष ड्यूटी
  • केंद्रीय कारागार नैनी के सह अधीक्षक की लगी जौनपुर जेल पर ड्यूटी

लखनऊ। न बाप बड़ा न भइया सबसे बड़ा रुपइया…यह कहावत कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन पर एकदम फिट बैठती है। एआईजी प्रशासन की अवैध वसूली का एक नया कारनामा प्रकाश में आया है। AIG प्रशासन ने जौनपुर जेल अधीक्षक को शासकीय हित में हटाकर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में तीन माह के लिए विशेष ड्यूटी पर लगा दिया। यह मामला विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि एआईजी ने अपरोक्ष रूप से मदद पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है। इसके लिए मोटी रकम वसूली की गई। उधर विभाग के आला अफसर इस मसले पर मौन धारण कर रखा है।

मिली जानकारी के मुताबिक अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया। इस आदेश में जौनपुर जेल अधीक्षक दीपांकर भारती को शासकीय हित में तीन माह के लिए डॉ संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में तीन माह के लिए विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके लिए इन्हें कोई अतिरिक्त वेतन एवं भत्ते देय नहीं होंगे। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थाई है।

सूत्रों का कहना है विशेष ड्यूटी पर लगाए गए जौनपुर जेल अधीक्षक दीपांकर भारती का रिटायरमेंट जल्दी ही होना है। सूत्र बताते है कि केंद्रीय कारागार नैनी में सह अधीक्षक के पद पर तैनात पवन त्रिवेदी को तीन माह के लिए जौनपुर जेल पर विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। एआईजी प्रशासन अवैध वसूली कर अधिकारियों को मनमाफिक कमाऊ जेलों पर भेजे जाने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस कार्यवाही पर महानिदेशक कारागार पीसी मीणा के बजाए प्रमुख सचिव कारागार की संस्तुति पर की गई है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रयागराज जेल परिक्षेत्र के डीआईजी ने प्रयागराज जिला जेल का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई थी। इस मामले में जेलर को हटाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया था।

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More