राकेश मिश्रा फिर से चर्चा में ”रंगदारो के भतार” सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Untitled 7 copy

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले गायक और अभिनेता राकेश मिश्रा इन दिनों चर्चा में हैं। उनके गाने “रंगदारो के भतार” ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसे लगभग सवेरा म्यूजिक वर्ल्ड पर 16 मिलियन लोगों ने देखा और सुना है। इस गाने में राकेश मिश्रा की अदाकारी और मनीषा यादव के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाने को राकेश मिश्रा ने खुद लिखा है और संगीत छोटू रावत ने दिया है। राकेश मिश्रा का करियर ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है, और उनके गाने अक्सर वायरल होते रहते हैं।

इससे पहले उनका गाना “महबूबा” भी खूब चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने अनुपमा यादव के साथ अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। इसके अलावा, उनका गाना “लड्डू बटले रही” भी लोगों को काफी पसंद आया था, जो प्यार और धोखे की कहानी पर आधारित था। बिहार और उत्तर के बड़े बड़े बाहुबली हो या नवयुवक सभी को इंस्टाग्राम रील पर सिर्फ एक ही गाना ”रंगदारो के भतार” का रील लाखो लोगो बनाया है जिस गाने के गायक राकेश मिश्रा है।

बिहार और यूपी में नवरात्रि में सबसे ज्यादा गाने भोजपुरी में बजते है और बात धर्म की हो तो कुछ जयदा ही गंभीर होना पड़ता है क्यूकी गाने में कोई त्रुटि हुई तो दर्शक उस गाने के साथ साथ उस गायक को भी खूब ट्रोल करते है सही सब्द और सही म्यूजिक का चयक भी बहुत जरुरी होगा है।  भोजपुरी इंडस्ट्री में नवरात्रि के मौके पर एक से बढ़कर एक देवी गीत रिलीज किए जाते हैं पर इस साल नवरात्र में भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा की लगभग तीन या चार गाने मार्केस्ट में रिलीज़ हो सकते है।

जिस की तैयारी रात दिन चल रही है। जो दर्शकों को काफी पसंद आएंगे। वैसे भी गायक राकेश मिश्रा की पहचान ही देवी गीत से हुई है। इसलिए वो हर साल नवरात्रि के मौके पर एक से बढ़कर एक गीत रिलीज करते है वो जो सभी भक्तों को काफी पसंद आता है। राकेश मिश्रा के सभी दर्शकों को इंतजार रहता है कि पर्व त्यौहार के मौके पर नई गाना रिलीज होगा इसलिए दर्शकों के लिए हर त्यौहार के मौके पर नए गाना रिलीज किया जाता है। अब देखना यह है कि राकेश मिश्रा के आने वाले देवी गीत दर्शकों को कितना पसंद आते हैं और क्या वे फिर से भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने में सफल होते हैं।

Spread the love

Mumbai
Entertainment

अक्षय कुमार बोले- हॉरर-कॉमेडी में डर और हंसी का मेल है खास

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में कॉमेडी और मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मेल के कारण चर्चा में है। फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता के बीच अक्षय कुमार ने फैंटेसी फिल्मों की कहानी, हॉरर-कॉमेडी के आकर्षण […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन, ‘डार्लिंग्स’ में बनी थीं कांस्टेबल

Mumbai: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है। उन्होंने आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म ‘जलसा’ में भी नजर आई थीं। उनके निधन की खबर से […]

Spread the love
Read More
Newlywed
Entertainment

‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाए ₹19.3 करोड़

Newlywed: दशहरे के खास मौके पर यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में ₹19.3 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में ही दुनिया भर में ₹16.26 करोड़ की कमाई की थी। […]

Spread the love
Read More