नहीं सुरक्षित बहू बेटियां: दुष्कर्म के बाद हत्या कर फेंकी गई थी लाश

Rape NayaLook
  • प्राइवेट पार्ट मिले घाव के निशान
  • सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस के आलाधिकारी भले ही तरह-तरह की बयानबाजी करते फिर रहे हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि राजधानी लखनऊ में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र जिस महिला की अर्धनग्न अवस्था में मिली थी उसकी दुष्कर्म के बाद मौत की नींद सुलाया गया था। इसका पता तब चला जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई। उसमें महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट की पुष्टि हुई है। साथ ही शरीर पर नुकीले धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद कातिलों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई हैं।

DCP निपुण अग्रवाल के मुताबिक सौनई कंजेहरा के पास झाड़ियों में 45 वर्षीय महिला का शव मिला था। शिनाख्त न होने की वजह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक खून निकलने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही महिला के नाजुक अंगों में गंभीर चोट मिली है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब का आदी है। परिवार में चार बेटियां और एक बेटी है। डीसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। गुरुवार को मृतका के परिजन से बात कर और जानकारी की जाएगी। रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Aligarh Eid Controversy
Uttar Pradesh

अलीगढ़: ईदगाह मार्ग को ट्रैफिक फ्री करने की मांग पर गरमाई राजनीति

Aligarh Eid Controversy : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ईद-उल-अजहा से पहले धार्मिक आयोजनों को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल्ला नदवी ने प्रशासन से ईद की नमाज के दौरान ईदगाह मार्ग को कुछ समय के लिए ट्रैफिक मुक्त करने की मांग की है। उनके बयान के बाद राजनीतिक […]

Read More
Uttar Pradesh

एक बार फिर चर्चा में गर्मियों का राजा, तरबूज मैगी खाने से नौ बीमार

एक ही परिवार के लोगों को हुआ फूड पॉइजनिंग, कारण अभी नहीं बता पर रहे जिम्मेदार गोरखपुर में फूड पॉइजनिंग का अनोखा मामला, एक परिवार के नौ लोग मैगी तरबूज खाकर बीमार Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तरबूज और मैगी खाने के बाद एक ही […]

Read More
raja bhaiya
Uttar Pradesh

Raja Bhaiya की पत्नी भानवी कुमारी की शिकायत पर बड़ा एक्शन

Raja Bhaiya परिवार से जुड़ा मामला फिर सुर्खियों में Raja Bhaiya उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार मामला जुड़ा है Bhanvi Kumari और Akshay Pratap Singh के बीच विवाद से। लखनऊ के हजरतगंज थाने में MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद […]

Read More