खाकी पर बढ़ते हमलों ने बढ़ाई फिक्र: फरार चल रहे चोर को पकड़ने गए दरोगा को घरवालों ने पीटा

Choree
  • माल थाना क्षेत्र रघुनाथ पुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चोरी के आरोप में फरार चल रहे माल थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथ पुर गांव निवासी विशाल को पकड़ने गए दरोगा प्रिंस बालियान को बेखौफ विशाल और उसके घर वाले उनपर कहर बनकर टूट पड़े। हमलावरों ने दरोगा को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरोगा पर हमला होने की सूचना मिलते ही मौके पर जब-तक पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस विशाल सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। माल थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथ पुर गांव निवासी विशाल चोरी के आरोप में काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गर्दन दबोचने के लिए दरोगा प्रिंस बालियान को लगाया गया।

बताया जा रहा है कि दरोगा उसे अकेले ही पकड़ने के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि जैसे ही दरोगा प्रिंस बालियान उसके घर की दहलीज पर कदम रखा कि भनक लगते ही वांछित चल रहा विशाल और उसके घर वाले लाठी-डंडों से लैस होकर दरोगा के ऊपर कहर बनकर टूट पड़े।
वह कुछ समझ पाते कि हमलावरों ने दरोगा को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव वालों की मदद से वह किसी तरह निकले और इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती कि इससे पहले हमलावर घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोज में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Read More