कानपुर देहात: सेफ्टी टैंक की सफाई करने गए तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

sewage tank
  • अकबरपुर क्षेत्र के कन्हैया नगर में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र स्थित के कन्हैया नगर में शनिवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन मकान में बने सेफ्टी टैंक की सफाई करने पहुंचे चार सफाईकर्मी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से उन्हें सीवर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक सफाईकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र स्थित कन्हैया नगर में राम नारायण का निर्माणाधीन मकान है। बताया जा रहा है कि मकान में बने सेफ्टी टैंक की कुछ महीनों से सफाई नहीं होने से उसमें जहरीली गैस भर गई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को मकान मालिक ने सेफ्टी टैंक की सफाई करने के लिए सफाईकर्मियों को बुलाया। सफाई करने के लिए ठेकेदार अमन टैंक में उतरा, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से वह बाहर नहीं निकल पाया। उसे बचाने के लिए उसके साथी मजदूर इसरार, मोबिन और सर्वेश भी टैंक में उतर गए, लेकिन तीनों भी बेहोश हो गए। चारों लोगों को सेफ्टी टैंक में बेहोश होने की खबर मिलते इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दमकल कर्मियों की मदद से उन्हें सीवर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया जहां अमन, मोबिन व सर्वेश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि इसरार की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Uttar Pradesh

गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए

चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर्स भी चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस ने एक साथ चार घटनाओं का खुलासा करने का किया दावा भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, छीनी, पिलास, सब्बल, हथौड़ी, कुल्हाड़ी व 52,400 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Thieves’ Gang :बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

ए अहमद सौदागर Dinesh Mishra : स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को उनकी अहम भूमिका निभाने तथा अभिलेखों में दुरुस्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। दिनेश चंद्र मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर कई अपराधियों को सजा दिलाने […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया ए अहमद सौदागर Independence Day: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को 80वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्कूली के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक […]

Spread the love
Read More