
Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जितेंद्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। सीईओ का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली अयोध्या यात्रा है। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र मिश्र अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे। यहां कुछ समय रुकने के बाद वह रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। दर्शन के बाद उन्होंने रामघाट स्थित कार्यशाला का दौरा किया। यहां उनकी मुलाकात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव गोविंद देव गिरि समेत अन्य पदाधिकारियों से हुई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत भी किया।
नई जिम्मेदारी के साथ बढ़ी चुनौतियां
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नए सीईओ के सामने मंदिर से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
ये भी पढें
महंगी चीनी से जल्द मिलेगी राहत! पाँच से आठ रुपये तक घट सकते हैं दाम
जितेंद्र मिश्र के अयोध्या पहुंचने के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर नए तरीके से कामकाज आगे बढ़ने की उम्मीद है। मंदिर की बढ़ती व्यवस्थाओं के बीच उनके अनुभव का इस्तेमाल विभिन्न प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों में किया जा सकता है।
5,585 आवेदकों में हुआ चयन
जितेंद्र मिश्र को राम मंदिर का पूर्णकालिक सीईओ बनाने के पीछे उनके लंबे प्रशासनिक और सैन्य अनुभव को अहम माना जा रहा है। करीब 39 वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।
उनके चयन के दौरान संकट की परिस्थितियों में त्वरित और सटीक निर्णय लेने की क्षमता को भी महत्वपूर्ण माना गया। बताया गया कि सीईओ पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए थे और करीब 5,585 आवेदकों के बीच से जितेंद्र मिश्र का चयन किया गया।
ये भी पढें
ऑपरेशन सिंदूर का भी रहा अनुभव
जितेंद्र मिश्र के सैन्य करियर की बात करें तो वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद पर तैनात थे। पश्चिमी वायु कमान के तहत देश के महत्वपूर्ण हवाई क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आती है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय वायुसेना ने कई अहम ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना किया था। ऐसे संवेदनशील माहौल में जिम्मेदारी संभालने का अनुभव अब अयोध्या में उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
मंदिर की सुरक्षा और श्रद्धालु प्रबंधन पर रहेगी नजर
राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महंगी चीनी से जल्द मिलेगी राहत! पाँच से आठ रुपये तक घट सकते हैं दाम
नेशनल अवॉर्ड से 180 फ्लॉप तक, 72 में मिली सबसे बड़ी हिट, मिथुन का अनोखा सफर
एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में स्मोक अलार्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग


2 thoughts on “राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शन कर संभालेंगे कमान”
Comments are closed.