पत्नी को छोड़ सास के प्यार में पड़ा दामाद, कोर्ट में रचाई शादी!

Love

Love उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक पर अपनी पत्नी को छोड़कर सास से शादी करने का दावा किया जा रहा है। इस कथित शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

शादी के कुछ महीनों बाद बदले रिश्तों के समीकरण

जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवक की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही युवक और उसकी सास के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। शुरुआत में पत्नी को इस बात की भनक नहीं लगी, लेकिन बाद में उसे दोनों के रिश्ते पर संदेह हुआ। स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, एक दिन पत्नी ने पति और अपनी मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद परिवार में विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई और मामला अलगाव तक पहुंच गया।

ये भी पढ़े

पहले संबंध बनाया, फिर फिजिकल रिलेशन और अब वायरल फोटो की धमकी से ले लिया प्रोजेक्ट

कोर्ट मैरिज का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक उम्र में बड़ी महिला को जयमाला पहनाता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक ने हाल ही में न्यायालय में अपनी सास से शादी कर ली है। हालांकि, वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इलाके में चर्चा, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे हैरान करने वाला मामला बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसकी सत्यता को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

ये भी पढ़े

शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन

पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर अकबरपुर कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि उनके संज्ञान में अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत या मामला नहीं आया है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामले को लेकर जांच और तथ्य सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love

Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिखे शिवा-श्रद्धा

Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि इस दौरान शिवा […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Uttar Pradesh

सिद्धौर के नसीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम

Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर कमलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक विनीता मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार वर्मा एवं शिक्षक संकुल राम इकबाल द्वारा […]

Spread the love
Read More