नौतनवां के नये कार्यालय में आज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की आवश्यक बैठक

WhatsApp Image 2026 02 26 at 4.23.30 PM

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! आज नौतनवा स्थित कांग्रेस के नये कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने एक आवश्यक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख अबरार इराकी ने किया और सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ल द्वारा किया गया। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि अब नौतनवां के कार्यकर्ताओं को तहसील थाना और अन्य दफ्तर में कार्य के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। इसी कार्यालय पर प्रत्येक दिवस में कोई जिला पदाधिकारी उनके सहयोग के लिए मौजूद रहेगा और अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी अब और सक्रिय तरीके से जन समस्याओं के लेकर संघर्ष करेगी।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस पार्टी की शहर कमेटी ने डॉ शहजाद की अगुवाई में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय और जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब नौतनवां में पूरी ताकत से जुर्म और अन्य के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं जिसका नतीजा है पिछले कि लोकसभा में नौतनवां विधानसभा में 105000 वोट कांग्रेस उम्मीदवार को मिला था और अब संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय हो गया है। इसलिए अब आगे कांग्रेस और मजबूती से उभरेगी। कार्यक्रम में विशेष रूप दिग्विजय पटेल, के सी पांडे, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष निहाल इराकी, प्रमोद दुबे श्रमिक नेता उदय प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव कमरुल हुदा प्रधान, हबीबुल्लाह खान, भोला वर्मा,इसरार खा, लाल यादव, राम प्रकट निषाद ,कैलाश विश्वकर्मा, रामवृक्ष प्रसाद, जमील अहमद, बी एन यादव, समीउल्लाह खान शाहिद,अमजद अली, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
Iran-Pakistan Meeting
International Politics

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

Iran-Pakistan Meeting : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और ईरान के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More