कृष्णानगर: कक्षा चार के छात्र को अगवा करने की कोशिश

Untitled 11 copy 1
  • बहादुर छात्र ने दांत से काटकर खुद को बदमाशों से बचाया
  • नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कक्षा चार के 11 वर्षीय छात्र को अगवा करने की कोशिश की। छात्र ने बहादुरी का परिचय देते हुए दांत से बदमाशों को काट कर खुद को बचा लिया। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:45 बजे पंडितखेड़ा स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ का छात्र ईवान शर्मा अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर एक जनरल स्टोर से सामान लेकर लौट रहा था। तभी काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक उसके पास पहुंचे।

ये भी पढ़े

सुशांत गोल्फ सिटी: भाजपा विधायक के भतीजे ने की खुदकुशी

द्वारिकापुरी कॉलोनी की गली जहां से बच्चे को अगवा करने की बदमाशों ने कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने पहले बच्चे को बहलाने की कोशिश की और उसे पेंसिल खरीदने व घर छोड़ने की बात कही। जब बच्चे ने इनकार किया, तो एक बदमाश ने अचानक रुमाल से उसका मुंह दबा दिया और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान ईवान ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश के हाथ में जोर से दांत काट लिया। दर्द से घबराकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बच्चा किसी तरह भागकर घर पहुंचा और अपनी मां नीतू शर्मा को पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

रुमाल से बांध रखा था मुंह

ईवान शर्मा ने बताया कि मैं पास की दुकान से पेंसिल लेकर वापस घर आ रहा था। तभी दो बाइक से चार लोग आए। उन्होंने बोला कि तुमको लिफ्ट देता हूं। मैंने उनकी बात नहीं सुनी और पैदल ही चलता रहा। इस पर एक बदमाश बाइक से उतरकर पीछे से आया और नाक पर रुमाल रख दिया। मैंने सांस रोक ली और कस के उसके हाथ पर काट लिया। जैसे ही उसने मुझे छोड़ा। मैं घर की ओर तेजी से भागा। घर के पास पहुंचकर मैंने पलटकर देखा तो वही बदमाश बाइक की नम्बर प्लेट के सामने खड़ा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

 जांच रिपोर्ट की निलंबित जेलर ने खोली पोल

 गोरखपुर जेल से फरारी का मामला  ढाई घंटे तक जेल प्रशासन को नहीं लगी कैदी के फरार होने की भनक Lucknow : गोरखपुर जेल से बंदी की फरारी के मामले में अधीक्षक और जेलर आमने सामने आ गए हैं। करीब 20 दिन पहले फरार हुए बंदी का अभी तक कोई सुराग भी लग पाया है। […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ई-20 पेट्रोल पर कौन सही है, सरकार या सलाहकार?: अखिलेश यादव

ई-20 दुधारी तलवार है, जिसकी जनता पर दोहरी मार Lucknow : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल पर कौन सही है, सरकार या सलाहकार? उन्होंने कहा कि मिलावटी पेट्रोल ई- 20 से खराब हुई गाड़ियों को खींचकर ले जाने वाले बाइक-कार वाले पूछ रहे हैं, […]

Spread the love
Read More