अंकिता हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सील किया उर्मिला सनावर का मोबाइल

Untitled 4 copy 15

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में शुक्रवार को बड़ी कानूनी कार्रवाई देखने को मिली। अभिनेत्री उर्मिला सनावर जिला न्यायालय में पेश हुईं और न्यायालय के निर्देशानुसार अपना मोबाइल फोन कोर्ट में जमा कराया। मोबाइल को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सील कर सुरक्षित रख लिया गया है, ताकि डिजिटल साक्ष्यों की जांच निष्पक्ष रूप से की जा सके। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह एसआईटी ने हरिद्वार में उर्मिला सनावर से करीब छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इस दौरान वायरल वीडियो और ऑडियो से जुड़े स्रोत, उसके प्रसार और डिजिटल सबूतों को लेकर कई अहम सवाल किए गए थे। इसी जांच प्रक्रिया के तहत मोबाइल फोन कोर्ट में जमा कराया गया।

इस मामले में नामजद पूर्व विधायक सुरेश राठौर शुक्रवार को अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से अधिवक्ता ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया और अगली तारीख तक का समय मांगा। अदालत ने आवेदन पर विचार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोशनाबाद कोर्ट परिसर और आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार गश्त की जाती रही। इस दौरान मामले के विवेचक इंस्पेक्टर आर.के. सकलानी, इंस्पेक्टर योगेश दत्त और सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ कोर्ट में मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल जमा कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी संभाले रखा।

सूत्रों के अनुसार, जांच के अगले चरण में दोनों पक्षों के वॉयस सैंपल भी अदालत में जमा कराए जाएंगे। वॉयस सैंपल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि मामले में आगे किस दिशा में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित कर दी है। मामले पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं।

Spread the love

Personality Award
Delhi homeslider

डॉ मनोज को मिलेगा एमिनेंट डॉक्टर पर्सनेलिटी अवार्ड

Personality Award  प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव को एमीनेन्ट डाक्टर पर्सनाल्टी अवार्ड 18 जुलाई को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा कान्सीट्यूसन क्लब नई दिल्ली में आयोजित डाक्टर डे कार्यक्रम में दिया जाएगा। विदित हो कि डॉ मनोज ने चिकित्सा विज्ञान सम्बन्धित 42 पुस्तकों का लेखन कर चुके है ,डॉ मनोज को 2022 में […]

Spread the love
Read More
Iran US Tension
homeslider International

होर्मुज पर बढ़ा संकट, ईरान के ऐलान के बाद अमेरिका ने शुरू की सैन्य कार्रवाई

Iran-US Tension मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को अगले आदेश तक बंद रखने के ऐलान के कुछ ही समय बाद अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर नए सैन्य हमले किए। इस घटनाक्रम ने दोनों […]

Spread the love
Read More
Abhishek Sharma
homeslider Sports

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

Abhishek Sharma भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें और अंतिम T20 मुकाबले में टीम इंडिया को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास मुकाम दिला दिया। 53वां […]

Spread the love
Read More