अवैध दीवार मामले में नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

Untitled 7 copy 16
  • समाज सेवी विवेक शर्मा के ट्वीट के बाद हरकत में आया नगर निगम
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में रास्ते में बनी अवैध दीवार का मामला
  • संपत्ति विभाग से मांगी जानकारी, पहले दीवार गिराने के लिए अतिक्रमणकारी को दी थी मौखिक चेतावनी

लखनऊ । रास्ते की भूमि पर अवैध तरीके से बनी दीवार को गिराने के लिए आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने आवास एवं विकास परिषद और संपत्ति विभाग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। मामला है राजधानी के शहीद भगत सिंह वार्ड स्थित पंडित दीनदयाल पुरम कालोनी का। यहां इंदिरा नगर स्थित पंडित दीनदयालपुरम कालोनी में एक रसूखदार ने पूरी दबंगई से रास्ते की जमीन पर करीब एक वर्ष पूर्व दीवार बना ली। कॉलोनी वालों ने पहले विरोध किया लेकिन अवैध दीवार नहीं हटी। इसके बाद श्यामू समेत अन्य कालोनीवासियों ने गत वर्ष इसकी शिकायत नगर निगम को की। नगर निगम ने खाना पूर्ति करते हुए अतिक्रमणकारी को दीवार हटा लेने के कहा। एक वर्ष बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर समाजसेवी विवेक शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मामले के बारे में लिखा। समाजसेवी विवेक शर्मा का ट्वीट होते ही नगर निगम हरकत में आ गया और दो सदस्यों की टीम मौके पर भेजी। साथ ही संपत्ति विभाग से इस भूमि के मामले में जानकारी मांगी है। इस कार्रवाई की पुष्टि स्थानीय जेई दिव्या ने की है।

वर्तमान में इस कॉलोनी में 15 में वित्त के तहत आवंटित धन से आरसीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। कॉलोनीवासी की मंशा है कि अवैध निर्माण तोड़कर यह सड़क पूरी बने। श्यामू समेत अन्य कॉलोनी के लोग समाजसेवी विवेक शर्मा को धन्यवाद दिया है। साथ ही एक माह के अंदर अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं होने पर सीएम पोर्टल पर पुनः शिकायत का मन बनाया है। नगर निगम जोन 7 के अधिशाषी अभियंता की तरफ से आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता और नगर निगम के संपत्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी को पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा है कि कृपया उपरोक्त विषयक सम्बन्ध में अवगत कराना है कि सोशल मीडिया / इंटरनेट पर प्रसारित खबर इन्दिरा नगर स्थित वार्ड शहीद भगत सिंह प्रथम के दीनदयाल पुरम कॉलोनी के रास्ते पर अतिक्रमण बताया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थल पर दीनदयालपुरम जोकि आवास विकास की नियोजित कॉलोनी है तथा गंगा सरस्वती विहार अनियोजित कॉलोनी है, दोनों कॉलोनी के बीच दीवार बनी हुई है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि दीवार लगभग 10 से 12 साल पुरानी बनी हुई है। कायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थल पर सड़क है। वर्तमान समय में स्थल की भू-स्वामित्व के सम्बन्ध में स्पष्ट जानकारी नहीं प्राप्त हो पा रही है। कृपया सन्दर्भित प्रकरण में अभिलेखों की जाँच करते हुए स्थल का निरीक्षण कर उक्त के सम्बन्ध में अभिलेख उपलब्ध कराने का कष्ट करें। अतः आपसे अपेक्षा है कि उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

Spread the love

IAS Promotion
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

IAS Promotion IAS में चयनित 21 PCS अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति के आधार पर चयनित 21 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। नियुक्ति अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) […]

Spread the love
Read More
DPC
homeslider Uttar Pradesh

PGI कर्मचारियों का निदेशक कार्यालय पर घेराव, DPC बैठक टलने से फूटा गुस्सा

DPC तीन दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक लगातार टलने से नाराज संजय गांधी पीजीआइ कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को निदेशक कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। महासंघ का आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को एक जुलाई से मिलने वाले पदोन्नति और एमएसीपीएस के […]

Spread the love
Read More
Jaunpur crime news
Crime News Uttar Pradesh

जौनपुर: बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Jaunpur crime news : यूपी के जौनपुर में चार साल की बच्ची की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में […]

Spread the love
Read More