DIG -SSB ने सोनौली बॉर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा का लिया जायजा

  • जवानों व ग्रामीणों से किया संवाद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (SSB) गोरखपुर सेक्टर के उप महानिरीक्षक (DIG)  मुन्ना सिंह ने शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को सोनौली ट्रेड एवं ट्रांजिट रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा स्तंभ संख्या 517 से 517/2 तक पैदल गश्त कर सीमा सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के समय 22 वीं वाहिनी SSB महराजगंज की एफ कंपनी, मुख्यालय सोनौली के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट सी. विवेक भी मौजूद रहे। उन्होंने DIG को सीमा क्षेत्र की गतिविधियों, तैनाती और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

डीआईजी ने सीमा पर तैनात जवानों की ऑपरेशनल तैयारियों, सतर्कता एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधि, अवैध घुसपैठ अथवा सीमा पर अस्थिरता को किसी भी हाल में बर्दाश्त न किया जाए। उन्होंने चौकसी और खुफिया तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया निरीक्षण के दौरान DIG ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि SSB सेवा, सुरक्षा और भाईचारे की भावना के साथ सदैव सीमा क्षेत्र में तैनात है।

इस अवसर पर उन्होंने तंबाकू उत्पादों-सिगरेट, गुटखा, खैनी आदि – के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से इनसे दूर रहने की अपील की तथा दूध, फल और मोटे अनाज जैसे स्वस्थ आहार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने नो मैन्स लैंड को स्वच्छ रखने, खुले में शौच न करने और कचरा न फैलाने की अपील करते हुए फलदार पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया, ताकि स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण हो सके। DIG  ने नेपाल की एपीएफ, नेपाल पुलिस के साथ-साथ भारत की स्थानीय पुलिस, इमीग्रेशन, कस्टम, खुफिया एजेंसियों और सिविल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। निरीक्षण का समापन डीआईजी द्वारा जवानों से संवाद के साथ संपन्न हुआ।

homeslider International

भारत ने यूएन में कहा- इस्लामोफोबिया की कहानियां गढ़ने में माहिर हमारा ‘पड़ोसी

     शाश्वत तिवारी न्यूयॉर्क। भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के मंच पर दोहरा रवैया अपनाने के लिए पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक के दौरान पाकिस्तान की ओर से फर्जी प्रोपेगैंडा चलाने पर कहा कि हमारा ‘पश्चिमी पड़ोसी’ अपनी धार्मिक पहचान को हथियार के रूप में […]

Read More
Crime News Purvanchal

अबैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

महुली थाना क्षेत्र के दिक्तौली नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी बखिरा थाना क्षेत्र के छरांछ गांव का निवासी है आरोपी युवक संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान दिक्तौली नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा […]

Read More
International

बिम्सटेक यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम में जुटे युवा इनोवेटर्स और डेवलपर्स

     शाश्वत तिवारी मुंबई। विदेश मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर मुंबई और पुणे में पहले बिम्सटेक यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें बिम्सटेक देशों के 30 युवा इनोवेटर्स, डेवलपर्स और उद्यमियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने कई प्रमुख संस्थानों का […]

Read More