ANTF यूनिट गोरखपुर को मिली कामयाबी: एक करोड़ दस लाख की अवैध हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Arrested
  • 530 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन व 700 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों का आतंक थम नहीं रहा है। एएनटीफ यूनिट गोरखपुर की टीम ने मंगलवार को मादक पदार्थ (हेरोइन) का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का खुलासा कर दो तस्करों को पकड़ा है। ANTF को इनके पास से 530 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन व 700 रूपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीफ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे।

अभियान के तहत ANTF  यूनिट के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश राम की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर वाराणसी रोड स्थित एकला मंदिर के पास से गोरखपुर जिले के चकरा अव्वल थाना राजघाट निवासी छेदी यादव व चरनलाल चौक दुर्गा बाड़ी रोड गोरखपुर निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक रमेश राम के मुताबिक पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो बाराबंकी जिले के टीकरा उसमा जैतपुर से अवैध हेरोइन लाकर गोरखपुर जिले के अलावा आसपास में बेचते हैं। बताया जा रहा है दोनों आरोपी मंगलवार को भी हमेशा की तरह अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में थे कि एएनटीफ टीम ने उन्हें अवैध हेरोइन के साथ धरदबोचा।

Crime News

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की अस्मत से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक 50 वर्षीय वहशी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और […]

Read More
Crime News

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़ रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More