उभरती तकनीकों पर सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया-कनाडा के बीच साझेदारी

Untitled 15 copy 18

शाश्वत तिवारी

जोहान्सबर्ग। भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग के लिए एक त्रिपक्षीय साझेदारी शुरू की है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडाई पीएम मार्क कार्नी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस के साथ एक बैठक के बाद की। यह पहल आपूर्ति श्रृंखलाओं के विविधीकरण, स्वच्छ ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने में मदद करेगी, जिससे तीनों देशों के नागरिकों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि उन्होंने जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अल्बनीस और कार्नी के साथ एक शानदार बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी नेता ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-भारत प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (ACITI) साझेदारी की घोषणा करते हुए बहुत खुश थे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा यह पहल तीनों देशों की नैचुरल ताकतों का इस्तेमाल करेगी और ग्रीन एनर्जी इनोवेशन तथा जरूरी मिनरल्स सहित मजबूत सप्लाई चेन बनाने पर जोर देगी। यह नेट जीरो के प्रति उनकी अपनी महत्वाकांक्षा और स्ट्रेटेजिक सहयोग को और गहरा करेगी तथा एक सुरक्षित, टिकाऊ और मजबूत भविष्य की ओर सप्लाई चेन के और डायवर्सिफिकेशन को बढ़ावा देगी। यह पार्टनरशिप हमारे नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डेवलपमेंट और बड़े पैमाने पर अपनाने पर भी केंद्रित होगी। मंत्रालय ने बताया कि तीनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारी 2026 की पहली तिमाही में बैठक करेंगे।

ये भी पढ़े

एक अलग कांड हो गया, अब भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट…क्यों जानिए पूरी कहानी…

बता दें कि भारत एआई द्वारा संचालित एक नए युग के मुहाने पर खड़ा है, जहां प्रौद्योगिकी जीवन को बदल रही है और राष्ट्र की प्रगति को आकार दे रही है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के एक हालिया बयान के अनुसार भारत में एआई का निर्माण और भारत के लिए एआई को कारगर बनाना” के विजन से प्रेरित होकर, कैबिनेट ने मार्च 2024 में इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दी थी, जिसका बजट पांच वर्षों में 10,371.92 करोड़ रुपये होगा। यह मिशन भारत को एआई के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। बयान के अनुसार अपनी शुरुआत के बाद से ही इस मिशन ने देश के कंप्यूटिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति की है। 10,000 जीपीयू के शुरुआती लक्ष्य से अब भारत ने 38,000 जीपीयू हासिल कर लिए हैं, जिससे विश्वस्तरीय एआई संसाधनों तक किफायती पहुंच उपलब्ध हो रही है।

International

विदेश राज्य मंत्री का सऊदी दौराः श्रम सहयोग बढ़ाने, प्रवासी कल्याण पर जोर

Kirtivardhan Singh’s Saudi visit: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने  सऊदी अरब के रियाद का अपना पहला आधिकारिक दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया। चार दिनों की इस द्विपक्षीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच बहुआयामी रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देना तथा वहां रह रहे लाखों भारतीय प्रवासियों के हितों की रक्षा […]

Read More
International

ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले मोदी से मिलेंगे पुतिन

BRICS समिट से पहले भारत आएंगे पुतिन New Delhi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को भारतीय पत्रकारों के साथ वर्चुअल बातचीत में पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि की। भारत में BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन 12 और […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More