भारत और इजरायल प्रस्तावित FTA को दो चरणों में करेंगे लागू : पीयूष गोयल

Untitled 24 copy 13
  • कार्यक्रम को संबोधित करते वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल

नई दिल्‍ली। भारत और इजराइल अपने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दो चरणों में लागू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय को जल्द लाभ मिल सके। हम इसे दो चरणों में करने पर विचार कर रहे हैं। बातचीत शुरू होने पर इस बारे में फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने यहां एक खास बैठक में कहा कि दोनों मंत्री चाहते हैं कि पहला चरण जल्द पूरा हो जाए, ताकि व्यापारिक समुदाय को जल्द फायदा मिलना शुरू हो जाए। दोनों देश देखेंगे कि नवाचार और आरएंडडी किस तरह एक-दूसरे के देशों में ज्यादा निवेश ला सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि हम संयुक्त परियोजनाओं पर काम करेंगे, जहां हमें उनकी विशेषज्ञता का लाभ मिले और वे भारत जैसे बड़े बाजार का फायदा उठा सकें।

वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि यरुशलम में एक खास बैठक में अपने समकक्ष निर बरकत के साथ इजराइल में वाइब्रेंट इंडियन कम्युनिटी को एड्रेस करके खुशी हुई। उन्‍होंने अपने संबोधन में भारत और इजराइल के बीच मजबूत रिश्ते पर जोर दिया और बताया कि कैसे इजराइल में इंडियन कम्युनिटी और भारत में ज्यूइश कम्युनिटी लोगों के बीच रिश्तों को बढ़ाने में ज़रूरी रोल निभाते हैं। गोयल ने इंडियन डायस्पोरा से विकसित भारत के सफर में और मदद करने की अपील की, क्योंकि दोनों पक्ष इस पार्टनरशिप का पूरा पोटेंशियल हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं।

वाणिज्‍य मंत्री द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने इजराइल आए हैं। वह 60 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों देशों ने संवेदनशील मुद्दों को अभी छूने से बचने का फैसला किया है। भारत और इजराइल ने इस समझौते के लिए औपचारिक रूप से वार्ता शुरू करने के लिए गुरुवार को संदर्भ की शर्तों (TOR) पर हस्ताक्षर किए थे। इस TOR में माल के लिए बाजार पहुंच, शुल्क एवं गैर-शुल्क बाधाओं को दूर करना, निवेश सुगमीकरण, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को सरल बनाना, नवाचार और तकनीकी हस्तांतरण में सहयोग बढ़ाना तथा सेवा व्यापार को बढ़ावा देने के नियमों में ढील देना शामिल है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

New Delhi
Business

खुदरा महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़े, मोदी सरकार अक्षमः तिवारी

New Delhi: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने खुदरा मंहगाई में पिछले 23 माह के रिकार्ड को तोड़ते हुये उच्चतम दर को लेकर मोदी सरकार को अक्षम करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि महंगाई से सबसे ज्यादा देश की ग्रामीण आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

LTCG टैक्स पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, शेयर बाजार में उछाल

New Delhi: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के बीच लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले होने वाली चर्चाओं में इस टैक्स को हटाने से जुड़े सुझावों पर विचार करने की बात कही है। उनके इस बयान के […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business National

दृष्टिबाधितों को खबरों से जोड़ेगी नई पहल, हिंदी-मराठी ब्रेल अखबार अब हर सप्ताह

Mumbai: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एक अहम पहल की है। फाउंडेशन के दृष्टि कार्यक्रम के तहत प्रकाशित होने वाले हिंदी और मराठी ब्रेल अखबार अब हर सप्ताह उपलब्ध होंगे। पहले इन अखबारों का प्रकाशन हर 15 दिन में किया जाता था। अब साप्ताहिक प्रकाशन होने […]

Spread the love
Read More