रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

लखनऊ। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। टीज़र और पोस्टर्स के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था, और अब ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर एक्शन ड्रामा पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और सीमा पार खुफिया अभियानों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

चार मिनट सात सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के तीखे और डरावने सीन से होती है, जो फिल्म के टोन को तुरंत स्थापित कर देता है। इसके बाद रणवीर सिंह का बेहद इंटेंस और खतरनाक अवतार देखने को मिलता है। ट्रेलर में दिखाए गए कई दृश्य ऐसे हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं और संकेत देते हैं कि फिल्म एक हाई-ऑक्टेन, एज-ऑफ-द-सीट अनुभव देने वाली है।

ये भी पढ़े

सात जन्मों की कसम और साथ में सात फेरे लेने वाली दुल्हन सात मिनट में ही छूमंतर, खबर पाकर दुल्हा बेहोश बाराती दंग

निर्माताओं के अनुसार, ‘धुरंधर’ पाँच दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही चर्चा है कि फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने ‘धुरंधर-दो’ की योजना भी शुरू कर दी है। कुल मिलाकर, ट्रेलर ने फैंस में उत्साह का लेवल और ज्यादा बढ़ा दिया है, और अब सभी की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

रणबीर कपूर का ‘राम’ अवतार और दमदार VFX: क्या बदलने वाला है भारतीय सिनेमा का भविष्य?

भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों को नए अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिशें पहले भी हुई हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग नजर आ रहा है। फिल्म Ramayana का टीजर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच एक नई उम्मीद जगी है। खासतौर पर रणबीर कपूर  का भगवान राम के रूप में लुक चर्चा […]

Read More
Entertainment

रामायण’ का भव्य आगाज़: रणबीर कपूर के राम रूप ने मचाई सनसनी

भारतीय सिनेमा एक नए युग की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, और इसकी सबसे बड़ी मिसाल बनने जा रही है फिल्म रामायण निर्देशक नितेश तिवारी के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का टीजर सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। खास बात यह है कि इस फिल्म में  रणबीर कपूर भगवान राम […]

Read More
Entertainment

केके की आवाज और ‘गैंगस्टर’ का जादू: कैसे एक गाना बना हिट और विवादों में भी रहा

संगीत की दुनिया में कुछ गाने सिर्फ हिट नहीं होते, बल्कि एक दौर को परिभाषित करते हैं। ऐसा ही एक गाना है ‘तू ही मेरी शब है’, जिसे  कृष्णकुमार कुन्नाथ ने अपनी आवाज दी थी। यह गीत Gangster का हिस्सा था और इसने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया। इस गाने […]

Read More