वाह रे फ्रॉडगिरी: भाई की जगह खुद को बताया नॉमिनी, फर्जी आधार बनाकर उड़ा ले गया करोड़ों की बीमा रकम

  • पत्रकार भाई संदेश तिवारी पूरे कानपुर में सरकारी दफ्तर-दफ्तर खा रहा धक्के, कोई सुनवाई नहीं
  • पैसे लेन-देन में आए नए कानून की पेंचीदगी का फायदा उठाकर स्थानीय पुलिस कर रही खेल

विनय प्रताप सिंह

लखनऊ। आज के जमाने में रोज कहीं न कहीं डिजिटल अरेस्ट और फ्रॉड करके साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। लेकिन उन सबसे 100 कदम आगे यह मामला है। आप सुनकर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। सगे भाई की जगह फ्रॉड ने कूटरचित आधार कार्ड बनवाया और मृतक का करोड़ों के बीमा की रकम डकार गया। जबकि सगा भाई पत्रकार होने के बावजूद दर-दर को ठोकरें खा रहा है। उसने डीएम से लेकर पुलिस कमिश्नर सबसे गुहार लगाई, लेकिन उसकी सुनवाई कहीं नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक कानपुर शहर में जालसाजों ने आरोपी ने फर्जीवाड़ा करके मृतक के नॉमिनी का ही कूटरचित फर्जी आधारकार्ड बनकर मृतक के LIC, HDFC, ICICI  इंश्योरेंस बीमा की कुल नौ बीमा पॉलिसीज से करोड़ों रुपये पार कर लिए। फ्रॉड करने वाले ने न केवल आधार को कूटरचित बनवाया, बल्कि मुम्बई स्थित एक बैंक के खाते में चल रहे हस्ताक्षर को भी फर्जी करा लिया और उसी ब्रांच के चेक के आधार पर उसने अपनी कूटरचित मंशा पूरी कर ली।

ये भी पढ़ें

पति कर रहा था अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस… पत्नी ने दी जान

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के रहने वाले शक्तिप्रकाश का निधन 23 फरवरी 2023 को हो गया था। मरने से पहले उन्होंने नामी-गिरामी बीमा कंपनियों में करोड़ों का बीमा कराया था। खाताधारक शक्ति प्रकाश अविवाहित थे, उन्होंने अपने छोटे भाई संदेश तिवारी से अधिक स्नेह के चलते उन्हें बीमा कम्पनी सहित तीन बैंक खातों में नॉमिनी बनाया था। उनके मरने के करीब पांच माह बाद से उनके बीमा खाते से सारा पैसा निकाल लिया जाता है। उनके भाई जब बीमा की जानकारी करने व बीमा राशि को निकालने बीमा कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो यह सुनकर उनके होश उड़ गए कि सारा पेमेंट हो चुका है। पता चला कि शक्ति प्रकाश के फ्रॉड नॉमिनी ने बीमा पॉलिसीज से सारा पैसा उड़ा ले गया। उन्होंने बीमा अधिकारियों को बताया कि मृतक ने तो उन्हे नॉमिनी बनाया है। ऐसे में ये पैसा किसने और कैसे निकाल लिया।

बीमा कंपनी के दस्तावेजों से उनको पता चला कि देश के नामी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के मुम्बई स्थित केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान के एक वैज्ञानिक स्वदेश प्रकाश ने फर्जीवाड़ा करके नौ बीमा पॉलिसीज के पूरे रुपये निकाले लिए है । इस दौरान आरोपी ने करोड़ों के फ्रॉड को बड़ी आसानी से अंजाम दिया। मृतक के भाई ने अपने साथ हुए इस धोखे और अपने पैसे के लिए कानपुर दक्षिण पुलिस एडीसीपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर कारवाई करते हुए तत्कालीन एडीसीपी अंकिता शर्मा ने जांच बाद एफआईआर का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें

फ्रॉडः नॉमिनी बदल कर उड़ा दी बीमा खाते से करोड़ो की रकम

मामले में पुलिस ने जांच की इस दौरान विभिन्न बीमा पॉलिसीज में नोटिस के जरिए कूट रचित दस्तावेज वाले ठोस सबूत भी हासिल किए । मामले में पुलिस की जांच पूरी होने पर पीड़ित द्वारा तत्कालीन एडीसीपी महेश कुमार से एफआईआर दर्ज करने के लिए गुहार की गई। लेकिन पुलिस ने पीड़ित की एक नहीं सुनी और इस दौरान टरकाती रही। आज भी पीड़ित पुलिस चक्कर लगा रहे हैं पर वहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कानपुर पुलिस क्षेत्राधिकार का हवाला देकर पीड़ित को परेशान कर रहीं है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में पीड़ित पैसों और न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है ।
पीड़ित ने दस्तावेज के मुताबिक बताया कि आरोपी स्वदेश प्रकाश ने फ्रॉड क्लेम दौरान मृतक शक्ति प्रकाश के देहांत के करीब साढ़े चार माह बाद बीमा पॉलिसी के नॉमिनी संदेश तिवारी को मुंबई की एक एचडीएफसी ब्रांच में अपने खुद के 2009 में खोले खाते में फ्रॉड को आसानी से अंजाम देने के लिए बिलकुल फर्जी तरह से ज्वाइन कर लिया । इसी खाते का चेक आरोपी स्वदेश प्रकाश ने क्लेम दौरान बीमा कम्पनियों को दिया।

ये भी पढ़ें

मसूरी में बीच रोड लड़के पर थप्पड़ बरसाने लगी लड़की

कानपुर तत्कालीन जिलाधिकारी राकेश सिंह के पास गुहार लेकर पहुंचे संदेश तिवारी को डीएम ने यह कहकर टरका दिया कि मामला पुलिस का है, आप वहीं सम्पर्क करिए। जब तत्कालीन सीपी अखिल कुमार ने भी उन्हें बड़ी आसानी से टरका दिया। वहीं फ्रॉड करने वाला बड़े सुकून से जिंदगी जी रहा है। पुलिस का कहना है कि पैसे के मामले में हम अब सीधे FIR नहीं लिख सकते। पहले कोई सीओ स्तर का अधिकारी इसकी छानबीन करेगा, उसके बाद फाइल थाने वापस आएगी, तब जाकर हम एफआईआर लिखते हैं। शायद कानून की इस पेंचीदगी का फायदा आरोपी उठा रहा है और पीड़ित को कहीं न्याय नहीं मिल पा रहा है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More
homeslider International

ऊर्जा से ‘पानी के युद्ध’ तक: ईरान-इसराइल टकराव ने खाड़ी में बढ़ाया जल संकट, कुवैत पर हमले से हड़कंप

मिडिल ईस्ट में ‘पानी की जंग’: ईरान-इजराइल संघर्ष का खतरनाक मोड़ नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब केवल ऊर्जा संसाधनों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह तेजी से पानी के संकट में बदलता दिख रहा है। हालिया घटनाओं ने संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में यह संघर्ष […]

Read More