चिकित्सकीय उपचार के लिए ‘आगमन पर वीजा’ पर किया जा सकता है विचार : गोयल

Untitled 2 copy 15

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका जैसे देशों के मरीजों को चिकित्सकीय उपचार के लिए आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) की सुविधा देने पर विचार किया जा सकता है। गोयल ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह विचार सीआईआई के वार्षिक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में सामने आया। उन्‍होंने कहा कि आगमन पर वीजा का विचार अच्छा है। हम इसे आगे बढ़ाएंगे। कई देशों के लिए हम आगमन पर वीजा की अनुमति देते हैं। हम ई-वीजा की अनुमति भी देते हैं।

सब्सक्रिप्शन के लिए फिजिक्सवाला का IPO लॉन्च, पहले दिन फीका रिस्पॉन्स

इन दोनों पर विचार किया जा सकता है। अमेरिका के लिए अधिकतर यूरोपीय देशों के लिए… वैसे सभी के लिए नहीं… अधिकतर देशों के लिए जहां हमें काफी सुविधा है और जहां विस्तृत जांच-पड़ताल या पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ को इस विचार पर काम करने और सरकार के साथ साझा करने का सुझाव दिया। वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि जाहिर है हमें यह देखना होगा कि क्या प्रमाणन होंगे और वे कौन से देश हैं जिनके लिए हम इसकी अनुमति दे सकते हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Tamchi
Business International

तमची SFIT को ग्लोबल फ्री ज़ोन अवॉर्ड्स 2026 में एशिया-प्रशांत में पहला स्थान

Tamchi: किर्गिस्तान स्थित तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र (SFIT) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फाइनेंशियल टाइम्स के विशेषज्ञ प्रभाग fDi Intelligence द्वारा आयोजित ग्लोबल फ्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 की ‘राइजिंग स्टार’ श्रेणी में तमची SFIT ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहला और वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया […]

Spread the love
Read More
New Delhi:
Business

इनसाइट इग्निशन 4.0: 28 अक्टूबर को जुटेंगे मीडिया और मार्केटिंग दिग्गज

New Delhi: इंकस्पेल मीडिया की ओर से आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में मार्केटिंग, विज्ञापन, मीडिया और कंटेंट इंडस्ट्री के प्रमुख विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 को गुरुग्राम के डीएलएफ ऑडिटोरियम में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन प्रमुख पुरस्कार समारोहों के जरिए […]

Spread the love
Read More