देहरादून में भी लगेगी बौद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उदयपुर, राजस्थान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन’ के अंतिम दिन कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और प्राकृतिक धरोहरों के विषय पर भी चर्चा की। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने उन्हें बताया कि भारत के पवित्र बौद्ध पिपरहवा अवशेषों को 127 वर्षों के बाद स्वदेश लाया गया है। जिनकी शीघ्र ही नई दिल्ली में प्रर्दशनी लगाई जायेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उक्त प्रदर्शनी को देहरादून में भी आयोजित करने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को 127 वर्षों के बाद 30 जुलाई, 2025 को हांगकांग में नीलामी से बचाकर वापस भारत लाया गया। यह अवशेष न केवल अतीत के अंशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि भारत की स्थायी सांस्कृतिक विरासत और सॉफ्ट पावर डिप्लोमेसी का भी एक सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेश लाये गये भगवान बुद्ध के इन पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का शीघ्र ही नई दिल्ली में आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

ये भी पढ़े

अपने सेक्सी और बोल्ड लुक से इस अदाकारा ने सबको किया घायल, आप भी देखते रह जाएंगे अंदाज

उन्होंने कहा कि मैंने केन्द्रीय मंत्री शेखावत से अनुरोध किया है कि देहरादून में बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय से जुड़े और बुद्ध को मानने वाले लोग हैं इसलिए भगवान बुद्ध के अवशेषों से संबंधित प्रदर्शनी को देहरादून में भी लगाया जाना चाहिए। जिससे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार करते हुए देहरादून में भी भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी लगाने की सहमति दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद वापस लाने के लिए सफलतापूर्वक नीलामी रोकी। यह कदम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

homeslider Uttarakhand

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग  केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रात: 8 बजे दर्शनार्थ खुलेंगे।आज रविवार पूर्वाह्न शिवरात्रि के अवसर पर परंपरानुसार केदारनाथ रावल रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मंदिर समिति सदस्यों, […]

Read More
homeslider Uttarakhand

हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर हज़ारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नया लुक ब्यूरो हरिद्वार। महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार में आस्था का महासैलाब उमड़ आया है।श्रद्धालु हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर निकल रहे हैं। देश के कोने-कोने से हजारों शिवभक्त यहां पहुंच रहे हैं और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान है। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी […]

Read More
homeslider Uttarakhand

करोड़ों रुपये की स्टांप अपवंचना में ऋषिकेश का उप निबंधक निलंबित

देहरादून। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप निबंधक, ऋषिकेश हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया है उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विगत माह आमजन की शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप निबंधक कार्यालय, ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया […]

Read More