ट्रैकोफाइजिया ग्रसित महिला के पेट से डॉक्टरों ने निकला बालों का गुच्छा

Untitled 12 copy 4
  • पचास सालों से अपने ही बाल खा रही थी महिला

आगरा। कुछ ऐसी बीमारियां इंसानों में हो जाती हैं, जिनके बारे में सुकर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसी ही दुर्लभ बीमारी आगरा की एक महिला लगभग 50 साल से अधिक साल से ग्रसित है। ट्राइकोफैगिया नामक बीमारी से ग्रसित महिला 50 साल से अपने ही बाल नोंच कर खा रही थी। पेट में जब बालों का गुच्छा बन गया तोतो महिला को पेट दर्द और उलटी होने लगी। जिस पर परिजन ने महिला को शाहगंज क्षेत्र की साकेत कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आगरा सर्जंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और अस्पताल निदेशक डॉ. सुनील की देखरेख में सर्जरी की गई। बताया गया है कि तो महिला के पेट से बालों का बड़ा गुच्छा निकला है, जिसका वजहन करीब 760 ग्राम था।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

हेयर बॉल से हो गया था पाचन तंत्र ब्लॉक

डॉ। सुनील शर्मा ने बताया कि यमुनापार क्षेत्र से छह अक्टूबर 2025 को 62 वर्षीय महिला मरीज को लेकर परिजन आए, जिसके के पेट में दर्द था। महिला की एंडोस्कोपी की गई तो पेट में बालों का अवरोध दिखाई दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला की काउंसलिग की गई। जिसमें पता चला कि महिला मानसिक बीमारी ट्राइकोफैगिया ग्रसित है। डॉ। सुनील शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद महिला की तत्काल सर्जरी की गई। जिसमें ही बालों का गुच्छा पेट में फंसा मिला है। जिसकी वजह से खाना पचना बंद हो गया था। इसलिए, उसे लगातार उल्टियां कर रही थी। सर्जरी के बाद जब बालों का गुच्छा निकाल दिया तो अब महिला की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़े

करवा चौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी

ट्राइको फैगिया बीमारी में अपने बाल तोड़कर खाता है, डॉ. सुनील ने बताया कि महिला की बीमारी मानसिक स्थिति से जुड़ी है। जिसे मेडिकल की भाषा में ट्राइकोफैगिया (Trichophagia) कहते हैं। जिसमें व्यक्ति बार-बार अपने बाल तोड़ता है और उन्हीं टूटे बालों को खा जाता है। लंबे समय तक बाल खाने से पेट और आंतों में जमा होकर गुच्छे का रूप लेते हैं। जिसे ही ‘हेयर बॉल’ कहते हैं। जिससे ही धीरे-धीरे पाचन तंत्र ब्लॉक हो जाता है। यह बीमारी अक्सर बच्चों और किशोरों में देखी जाती है। अगर, ऐसा कोई मरीज है तो उसकी इलाज और काउंसलिंग कराएं। तुरंत मनोचिकित्सक से संपर्क करें।

ये भी पढ़े

करवा चौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी

35 साल पहले भी पेट से निकला था बालों का गुच्छा

डॉ. शर्मा ने बताया कि आज से 35 साल पहले जब महिला की उम्र 27 साल थी, तब भी पेट दर्द और उलटी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। जांच में महिला के पेट में तब भी बाल के गुच्छा दिखा था। जिस पर उसकी सर्जरी गई थी तो से बाल का करीब 200 ग्राम का गुच्छा निकाला था। सर्जरी के बाद महिला के परिजन को मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज कराने की सलाल दी थी। पहली सर्जरी के कुछ दिन बाद दोबारा से महिला मरीज ने अपने ही बाल नोंच कर खाना शुरू कर दिया। जिससे पेट में बालों का गुच्छा बन गया। बालों के गुच्छा की वजह से महिला की आंतों में रुकावट आई और पेट दर्द के साथ ही उल्टियां हुए।

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

आठ अक्टूबर त्रयोदशी श्राद्ध: जानें तर्पण-पिंडदान का शुभ मुहूर्त और विधि

New Delhi: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। आठ अक्टूबर 2026, गुरुवार को त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन पितरों का निधन त्रयोदशी तिथि को हुआ हो, उनके लिए इस दिन श्राद्ध कर्म किया जाता […]

Spread the love
Read More
Ranchi
homeslider Jharkhand

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

नया लुक ब्यूरो Ranchi: अभी-अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है. रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे […]

Spread the love
Read More
Nana Patekar
Analysis Entertainment homeslider Uttar Pradesh

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

Nana Patekar का इस दुनिया से चले जाना अभिनय की दुनिया में एक ऐसी वीरानी छोड़ गया है। जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। कुछ अभिनेता पर्दे पर आते हैं। अभिनय करते हैं। तालियाँ बटोरते हैं । चले जाते हैं। कुछ कलाकार दर्शकों के भीतर उतर जाते हैं। उनके संवाद स्मृतियों का हिस्सा बन जाते […]

Spread the love
Read More