- दो छात्राएं जख्मी बाकी बाल-बाल बचे
- पुलिस ने घायलों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
- एक निजी अस्पताल के सामने हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ बेलगाम वाहनों का कहर जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम वजीरगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में देवर-भाभी की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब महानगर थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार से आ रहे फार्च्यूनर चालक ने स्कूली वैन में टक्कर मार दी। आमने-सामने की हुई भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। स्कूली वैन में सवार दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि सात छात्राएं बाल-बाल बच गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को एक निजी अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े
DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
महानगर क्षेत्र स्थित माउंट कार्मल कॉलेज की वैन बच्चों लेकर स्कूल जा रही थी कि जैसे ही मिडलैंड अस्पताल के पहुंची कि तेज़ रफ़्तार से आ रही फार्च्यूनर और स्कूली वैन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक स्कूली वैन में कुल नौ बच्चे सवार थे। जिसमें 15 वर्षीय व 13 वर्षीय छात्राओं को गंभीर चोटें आई है। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि बाकी बच्चों को उनके घर वाले ले गए। पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़े
दहशत में छात्र-छात्राएं
बताया जा रहा है कि जैसे ही फार्च्यूनर और स्कूली वैन में टक्कर हुई तो वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और बचाओ-बचाओ की आवाज आने लगी। बच्चों की दहशत भरी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में बच्चों को वैन से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि दो छात्राएं जख्मी हो गईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बच्चों में इस कदर दहशत है कि वे कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

