शेयर मार्किट में आया भूचाल, निवेशकों के तीन लाख करोड़ रुपए स्वाहा

share market

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टेरिफ वार के अमल में आने के बाद शेयर मार्किट में शुक्रवार को भूचाल आ गया। फार्मा समेत कई सेक्टरों पर 100% तक टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद आज बाजार खुलते ही बिकवाली की सुनामी आ गई। इस फैसले का सबसे बुरा असर उन फार्मा कंपनियों पर पड़ा जिनका बड़ा कारोबार अमेरिका से जुड़ा है, जिसके चलते फार्मा शेयरों में तबाही का मंजर देखने को मिला। बाजार में चौतरफा गिरावट के कारण निवेशकों को कुछ ही घंटों में करीब तीन लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 412 अंक टूटकर 80,747 पर और निफ्टी 115 अंकों की गिरावट के साथ 24,776 पर कारोबार कर रहा था।

सिंगर खान साब की मां का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

ट्रंप के फैसले की सीधी मार झेल रहे फार्मा सेक्टर में आज सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.80% तक टूट गया। अमेरिका में बड़ा एक्सपोजर रखने वाली दिग्गज दवा कंपनियों के शेयर धराशायी हो गए। स्ट्राइड्स फार्मा साइंस में 6% की सबसे बड़ी गिरावट आई, वहीं नैटको फार्मा 5%, बायोकॉन 4% और सन फार्मा 3.8% तक लुढ़क गए। इनके अलावा ल्यूपिन, मैनकाइंड फार्मा, ग्लेनमार्क फार्मा, डिविजलैब और सिप्ला जैसे बड़े नामों में भी दो से 3.5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई।

IT और हेल्थकेयर सेक्टर भी लहूलुहान

फार्मा के साथ-साथ H-1B वीजा को लेकर चिंताओं के कारण आईटी सेक्टर में भी भारी दबाव देखने को मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.30% टूट गया। इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयर भी गिरावट की चपेट में रहे। वहीं, हेल्थकेयर सेक्टर का इंडेक्स भी 1.50% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

निवेशकों को तीन लाख करोड़ की चपत

बाजार में इस बड़ी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी आई है। गुरुवार को बीएसई का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 457 लाख करोड़ रुपये था, जो आज घटकर 454 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी, एक ही झटके में निवेशकों के तीन लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई पर कारोबार कर रहे कुल 3,073 शेयरों में से 2,062 शेयर लाल निशान में थे, जो बाजार में फैले डर को दर्शाता है। (BNE)

Spread the love

Petrol and Diesel
Business Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें आपके शहर में 1 लीटर का भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, जानें दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर का रेट New Delhi : अगर आप आज गाड़ी लेकर घर से निकलने वाले हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के कई प्रमुख शहरों में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पेट्रोल और […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business

Share Market Closed: चार दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 330 अंक गिरा; निफ्टी 23,350 के नीचे बंद

Mumbai: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार ने तेजी के साथ कारोबार किया, लेकिन बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। IT और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में कमजोरी का असर प्रमुख सूचकांकों […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह […]

Spread the love
Read More