वाह कमिश्नर पुलिस: युवक ने की फायरिंग तो सुरक्षा गार्ड भी कम नहीं, कानून को हाथ में लेते हुए महिला सहित चारों पर जमकर बरसाईं लाठियां

Untitled 12 copy 7
  • सुरक्षा गार्डों ने पुलिस के सामने भी खूब पीट, लेकिन कार्रवाई हुई एकपक्षीय
  • इसकी भनक लोगों उस समय हुई जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
  • गुडंबा के बाद अब सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस भी चली उसी पैटन पर
  • महिला समेत चारों हुए गिरफ्तार, लाठियां भांजने वाले सुरक्षा गार्ड बा इज्जत बरी
  • पुलिस ने आरोपियों को बमुश्किल बचाया

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के शहीद पथ पर स्थित एक प्रतिष्ठित मॉल परिसर में मौज-मस्ती करते देख वहां पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने विरोध किया हर्ष मिश्रा, प्रिंस वर्मा, रोहित पटेल व स्वाति मे से एक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी होते देख वहां भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे हमलावरों को सुरक्षा गार्डों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी धुनाई शुरू कर दी। सवाल तो उस समय उठा जब पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उसमें साफ दिख रहा है कि गलती मनबढ़ लड़कों ने की और इसकी सजा उस लड़की को मिली जो उनके साथ गई थी।

सुरक्षा गार्डों ने लड़की यानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुई स्वाति पर दो-चार लाठियां नहीं बरसाई बल्कि पचासों बार दनादन लाठियां भांजी। वह चीख-पुकार करती रही, लेकिन उस पर लाठियां रूकने का नाम नहीं ले रही थी। वैसे तो पुलिस के आलाधिकारी बहू बेटियों की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के दावे करते हैं, लेकिन कड़वा सच यह है कि उन सुरक्षा गार्डों पर भी कार्रवाई होना लाजिमी था, लेकिन गुडंबा पुलिस की तरह इस मामले भी पुलिस ऊंची पहुंच के आगे घुटने टेक गई और एक पक्षीय कार्रवाई कर महिला सहित चारों को गिरफ्तार कर वाहवाही बटोर ली।

Untitled 3 copy
Central UP Crime News homeslider

400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, मूसानगर थाने में तहसीलदार ने दर्ज कराया मुकदमा जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका आई सामने कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर देहात […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran Uttar Pradesh

सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

मौत की रात दिल्ली में थीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे प्रतीक लखनऊ में प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम जारी राजनीतिक जगत में शोक की लहर नया लुक ब्यूरो लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More