तबादलों के लिए कारागार विभाग में शुरू हुई पैकेजिंग!

image 750x500 6761b1dce4ed8 karagar
  • अलीगढ़ के लिए दो, बुलंदशहर फिरोजाबाद के लिए तीन-तीन अधीक्षक की दावेदारी
  • पिछले स्थानांतरण सत्र की तरह इस बार भी तबादलों में होगा बड़ा खेल
  • कमाऊ जेल के लिए विभागीय मंत्री व शासन की परिक्रमा कर रहे जेल अफसर

लखनऊ। तबादलों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कारागार विभाग में तबादलों को लेकर नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पश्चिम के कमाऊ कही जाने वाली अलीगढ़ जेल के लिए दो अधीक्षकों के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है, वहीं बुलंदशहर और फिरोजाबाद जेल के लिए तीन अधीक्षकों ने दावेदारी पेश की है। किस जेल अधीक्षक कौन सी जेल पर भेजा जाएगा इसका खुलासा तो 15 जून तक होगा। फिलहाल पश्चिम की कमाऊ कही जाने वाली जेलों पर जाने के लिए जेल अधीक्षकों में होड़ मची हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें कई ऐसे भी दावेदार भी है जिन्हें पिछले स्थानांतरण सत्र में ही नई जेल पर स्थानांतरित किया गया था। हकीकत यह है बीते स्थानांतरण सत्र की तरह इस बार भी तबादलों के लिए पैकेज तैयार किए जा रहे है। उधर विभागीय मंत्री समेत अन्य आला अफसर इस गंभीर मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

विभागीय जानकारों के मुताबिक विभाग में डिप्टी जेलर और हेड वार्डर संवर्ग के तबादले कारागार मुख्यालय स्तर से, डीआईजी, वरिष्ठ अधीक्षक, अधीक्षक और जेलर के तबादले शासन स्तर से किए जाएंगे। विभागीय तबादलो में सबसे अहम भूमिका कारागार विभाग के कैबिनेट मंत्री की होगी। सूत्रों की माने तो बीते स्थानांतरण सत्र में मंत्री स्तर से हुए तबादलों को लेकर मुख्यालय विभागाध्यक्ष और शासन स्तर पर काफी दिनों तक तकरार भी बनी रही थी। इस बार तबादलों के मध्य में ही विभागाध्यक्ष आईजी जेल 31 मई को सेवानिवृत हो रहे है। इसके चलते आईजी जेल के सेवानिवृत होने से पहले बड़ी संख्या में डिप्टी जेलर, हेड वार्डर और वॉर्डरो के तबादला आदेश जारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सरकार की स्थानांतरण नीति में जनपद में तीन और मंडल में सात साल पूरे करने वाले अधिकारियों और कर्मियों के तबादले किए जाने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बुलंदशहर, अलीगढ़, मैनपुरी समेत अन्य कई जेलों तैनात अधीक्षकों के तीन साल पूरे होने का समय करीब है। बताया गया है कि अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद जेल पर तैनाती के लिए अधिकारियों में होड़ मची है। फतेहगढ़ और इटावा सेंट्रल जेल पर तैनात वरिष्ठ अधीक्षक अलीगढ़ जाने को बेताब हैं, वहीं बिजनौर, बस्ती के साथ फतेहगढ़ जिला जेल में अस्थाई ड्यूटी पर लगे अधीक्षक फिरोजाबाद जेल पर तैनाती कराने का जुगाड़ बैठाने में लगे है।

प्रदेश में एआई प्रज्ञा के जरिए शासकीय कार्यों में क्रांति लाने की तैयारी

सत्तारूढ़ पार्टी के एक कद्दावर नेता का समर्थन की वजह से इस जेल पर उनकी तैनाती होना तय माना जा रहा है। इसी प्रकार बुलंदशहर जेल पर तैनाती के लिए प्रोन्नति पर अधीक्षक बनने वाले मुजफ्फरनगर के जेलर के साथ मैनपुरी जेल अधीक्षक की दावेदारी को भी मजबूत माना जा रहा है। विभाग में चर्चा है कि यदि इस बार भी पिछली बार की तरह पैकेज पर तबादले किए गए तो तबादलों में फेरबदल होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। उधर इस संबंध में जब कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

अस्थाई ड्यूटी के सवाल पर जवाब देने को कोई नहीं तैयार

वर्तमान समय में प्रदेश के कारागार विभाग में बड़ी संख्या जेल अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य संवर्ग के कर्मियों को अस्थाई ड्यूटी पर लगाकर काम कराया जा रहा है। इन अस्थाई ड्यूटी पर लगे कर्मियों को स्थानांतरण सत्र में उन्हीं जेलों पर समायोजित किया जाएगा या फिर इनका अन्यत्र तबादला किया जाएगा। इस सवाल का जवाब जानने के लिए जब कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग के निजी सचिव ने बताया कि साहब अभी व्यस्त है बात नहीं हो पाएगी। इसी प्रकार मुख्यालय के विभागाध्यक्ष आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री और अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने भी कई प्रयासों के बाद फोन नहीं उठाया।

नोट: कारागार मुख्यालय के साथ हो सके तो ट्रांसफर रैकेट का लोगो लगाए।

Spread the love

Uttar Pradesh

बारावफात पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जगह-जगह रहेगा पुलिस बल का घेरा

तैयारी: अफसर ले रहे पल-पल की खबर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स कर रहे फ्लैग मार्च ए अहमद सौदागर Lucknow : बारावफात के मौके पर आगामी 26 अगस्त 2026 को निकलने वाले जुलूस-ए-मदहे सहाबा और जुलूस-ए- मोहम्मदी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। संवेदनशील स्थानों को अर्धसैनिक बलों […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

रठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी पर जमकर बरसाई लाठियां अधीनस्थों ने भी दिया थर्ड डिग्री, आंख से लेकर पूरी शरीर पर दिया जख्म भनक लगते ही शासन ने SSP को हटाया ए अहमद सौदागर Lucknow : CM से लेकर […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

लाइबेरिया की विदेश मंत्री ने डॉ. जयशंकर से की वार्ता, नए दूतावास का किया उद्घाटन

New Delhi : भारत और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के बीच गहराते रणनीतिक और ऐतिहासिक संबंधों में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। पश्चिम अफ्रीकी देश रिपब्लिक ऑफ लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यंती भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ उच्च […]

Spread the love
Read More