इंडियन ओवरसीज बैंक कांड का खुलासा

  • सोमवार सुबह चिनहट में पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाश
  • चोरों ने खोले राज, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के मटियारी पुलिस से कुछ दूरी पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शनिवार देर रात करोड़ों के जेवर व नकदी की हुई चोरी का खुलासा करते हुए चिनहट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह जलसेतु के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में जहां एक बदमाश घायल हुआ तो वहीं एक को धरदबोचा, जबकि एक मौके से भाग निकला। गिरोह राजधानी लखनऊ में रैकी कर घटना को अंजाम देता था। पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक चिनहट क्षेत्र के जलसेतु चौकी क्षेत्र स्थित लौलाई गांव के पास मटियारी चौराहे के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर करोड़ों की चोरी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस घटना से संबंधित कुछ संदिग्ध लोग जलसेतु चौकी क्षेत्र की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी शुरू की।

पुलिस के चंगुल में फंसता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। DCP पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित दो को दबोच लिया। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बिहार निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इनके पास से अवैध असलहा के अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई चोरी के सामान बरामद हुए हैं।

National Politics Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा में बेरोजगारी पर तीखी बहस, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बेरोजगारी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी से युवाओं के कीमती वर्ष बर्बाद हो रहे हैं और अभ्यर्थी […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी की 19 कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ, अयोध्या और काशी समेत 19 जिलों की कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया। धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित जिलों में प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया। एहतियातन कचहरी परिसरों को खाली कराया गया और वहां […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार का निधन, संगठन में शोक की लहर

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई। उनके जाने से पार्टी संगठन को गहरा आघात पहुंचा है। जैसे ही यह सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची, बड़ी संख्या में समर्थक और पदाधिकारी श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित होने लगे। नया […]

Read More