दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक लागू होगा ऑड-ईवन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनज़र राजधानी में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक की जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि संभावना जताई जा रही है कि दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण और बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया जाएगा। दीपावली के अगले दिन से एक सप्ताह तक ऑड-ईवन लागू रहेगा। एक सप्ताह बाद प्रदूषण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करके ऑड-ईवन को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 30 अक्टूबर से प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। वैज्ञानिकों और मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार दिल्ली के अंदर प्रदूषण में वृद्धि का मुख्य कारण तापमान का लगातार गिरना और हवा की गति बहुत कम होना है। गत 30 अक्टूबर को दिल्ली में AQI 347 था। इसके बाद 31 अक्टूबर को 359, एक नवंबर 364, दो नवंबर को 392, तीन नवंबर को 468, चार नवंबर को 415 था। इसके बाद पांच नवंबर को बढ़कर 454 हो गया और सोमवार को AQI 436 है, जो बीच में बढ़कर 468 तक चला गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर पाल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट को चेक किया है। PUC का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाता है।

ग्रैप एक, दो और तीन के दौरान वाहनों के 28471 चालान किए गए हैं, जिससे कि दिल्ली में प्रदूषण पैदा करने वाली वाहनों पर नियंत्रण किया जा सके। इसी तरह, दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन के तहत 12769 निर्माण साइटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसमें से 324 जगहों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया और करीब 74 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध है। पिछली बार हमने देखा था कि प्रतिबंध के बाद भी कई जगहों पर पटाखे छोड़े गए। इसके मद्देनजर पुलिस को अपनी टीमों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने राज्यों में भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाएं और निगरानी करें, ताकि प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को और खतरनाक स्थिति में जाने से रोका जा सके। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More