श्रीराम के दरबार में नतमस्तक होगी पूरी योगी सरकार

  • रामलला के दरबार में कल नतमस्तक होंगे विधायकगण
  • मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे विधानमंडल के सदस्य
  • अखिलेश यादव ने सदन में ठुकराया विधानसभा अध्यक्ष का निमंत्रण

लखनऊ/अयोध्या। श्रीरामलला के अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने के बाद अब रविवार को प्रदेश के विधायकगण प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मण्डल के सदस्यों द्वारा  रामलला का दर्शन-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां पूरी योगी सरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर में नतमस्तक होगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

सीएम योगी सोमवार सीधे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधान भवन से सुबह 8 बजे से मंत्रिमंडल के मंत्रीगण एवं विधानमण्डल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसकी व्यवस्था परिवहन मंत्री द्वारा विशेष रूप से की गयी है। यात्रा के दौरान बसों में रामधुन बजाई जाएगी।

Analysis Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

EXCLUSIVE: योगी के भय से कुछ दिनों पहले गई थी मुख्तारी, अब चला गया मुख्तार…

यूपी के सीएम योगी क्राइम, क्रिमिनल और करप्शन पर क्यों करते हैं करारा प्रहार ‘योगी नाम केवलम’ जपने के बाद भी नहीं मिल सकी थी जीते जी रियायत सियासत में कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जुर्म की दुनिया में रहते हुए राजनीति की ओर रुख किया। हालांकि वे सियासत में आकर भी अपनी ‘दबंग’ छवि […]

Read More
Raj Dharm UP

छावनी में तब्दील मुख्तार का इलाका

कानून-व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते साल यानी रमज़ान महीने में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को डर सताने लगा था कि कहीं वह भी किसी खूंखार का शिकार न बन जाए। वह खौफ के चलते […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यहीं है वो जेलर अवस्थी, जिन्होंने उजाड़ दी थी मुख्तार की गृहस्थी

लखनऊ के जाबांज जेलर के सामने फेल हो गई थी अंसारी की हेकड़ी लखनऊ। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया का इंतकाल हो गया। वो रमजान के पाक महीने में रोजे रखा था, लेकिन काल के गाल से वो बच न सका। मुख्तार अंसारी के साथ ही उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल से जरायम का एक बड़ा […]

Read More