देशभर में बीमा कर्मियों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। देशभर के बीमा कंपनियों के 50 हजार कर्मचारियों ने मांगें नहीं माने जाने के विरोध में मंगलवार को पूरे देश में भोजनावकाश के समय प्रदर्शन किया। बीमा कर्मियों के अखिल भारतीय संगठन जेएफटीयू के संयोजक त्रिलोकसिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीमाकर्मियों ने उनके साथ वेतन तथा अन्य भत्तों में असमानता का विरोध करते हुए यह प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि जेएफटीयू ने आठ सितम्बर को हुई अपनी आभासी बैठक में आज से पूरे देश में सभी केंद्रों पर दोपहर के भोजनावकाश के समय प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया लिया था और इसकी सूचना पहले ही कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई थी।

सिंह ने बताया कि एलआईसी की तुलना में वेतन संशोधन प्रस्ताव पर असमानता और अन्याय के खिलाफ और एलआईसी के बराबर वेतन की मांग, एनपीएस अंशदान 14 प्रतिशत और पारिवारिक पेंशन 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने में देरी के विरोध में यह कदम उठाया गया है। केपीआई को एकतरफा थोपने और पुनर्गठन का विरोध करने के लिए सभी घटकों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया था कि वे मंगलवार को सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान यहां कंचनजंगा भवन में स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के बाहर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। (वार्ता)

National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More
homeslider National Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

CAA : देश को बांटने का एक और औज़ार

राम पुनियानी जिस समय इलेक्टोरल बॉण्ड से जुड़ा बड़ा घोटाला परत-दर-परत देश के सामने उजागर हो रहा था, ठीक उसी समय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए नियमों और प्रक्रिया की घोषणा कर दी। यह अधिनियम करीब चार साल पहले संसद द्वारा पारित किया गया था। इसे […]

Read More