अमेरिका ने की परमाणु संलयन ऊर्जा पर सफलता प्राप्त करने की घोषणा

लॉस एंजिलिस। अमेरिकी ऊर्जा विभाग (DOE) ने परमाणु संलयन ऊर्जा पर सफलता प्राप्त करने की घोषणा की है। फ्यूजन इग्निशन की उपलब्धि लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी (LLNL) के वैज्ञानिकों ने हासिल की है। DOE ने मंगलवार को इसे “प्रमुख वैज्ञानिक सफलता” बताया और कहा कि इससे राष्ट्रीय रक्षा में प्रगति और स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

LLNL की राष्ट्रीय प्रज्वलन सुविधा की एक टीम ने 5 दिसंबर को इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए इतिहास में पहला नियंत्रित संलयन प्रयोग किया, जिसे वैज्ञानिक ऊर्जा ब्रेकइवन के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि इसे चलाने के लिए उपयोग की जाने वाली लेजर ऊर्जा की तुलना में संलयन से अधिक ऊर्जा का उत्पादन होता है। यह उपलब्धि स्वच्छ संलयन ऊर्जा की संभावनाओं में अमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी। DOE के मुताबिक यह शून्य कार्बन अर्थव्यवस्था हासिल करने के प्रयासों के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा। (वार्ता)

International

पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी इस्तेमाल कर रहे हैं अमेरिकी हथियार

रावलपिंडी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और अन्य आतंकवादी संगठन अमेरिका निर्मित हथियारों से पाकिस्तान के खिलाफ हमले कर रहे हैं। हाल के महीनों में आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में आतंकवादी समूहों द्वारा नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने के कारण कई लोगों […]

Read More
International

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, LAC से हटेंगे सैनिक

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक हुई। बुधवार को बीजिंग (Beijing) में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से पूर्ण रूप से सैनिकों को हटाने और शेष मुद्दों को हल करने पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) […]

Read More
International

सेनेगल में राष्ट्रपति पद के चुनाव में दियोमाये फेय ने दर्ज की जीत

डैकर। सेनेगल विपक्षी गठबंधन “डायोमाये प्रेसिडेंट” के उम्मीदवार बस्सिरौ डियोमाये फेय ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।  सेनेगल के राष्ट्रीय मतगणना आयोग के अध्यक्ष अमाडी डियॉफ़ ने बुधवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “फेय ने कुल 2,434,751 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 54.28 प्रतिशत है। मतदान प्रतिशत 61.30 प्रतिशत रहा।  सत्तारूढ़ […]

Read More