15 अगस्त से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा एकता कपूर का ‘ये दिल मांगे मोर’

मुंबई। जानी-मानी फिल्मकार एकता कपूर का शो ‘ये दिल मांगे मोर’, 15 अगस्त से दूर दर्शन पर प्रसारित होगा। एकता कपूर अपने नये टीवी शो ‘ये दिल मांगे मोर’ के लिए चर्चा में हैं। इस शो का प्रसारण आगामी 15 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात आठ से 8:30 होना तय हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में दूरदर्शन भी नये अवतार और तेवर में आ रहा है और ‘ये दिल मांगे मोर’ इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

बालाजी टेलीफ़िल्म्स की प्रमुख शोभा कपूर को ‘ये दिल मांगे मोर’ से काफी उम्मीदें हैं। शोभा कपूर ने कहा कि अपने देश के लिए जिस तरह से हमारे जवान हर मोर्चे पर त्याग करते हैं, उनके बलिदानों को जब भी अवसर मिले हमें रेखांकित करते रहना चाहिए। इस लिहाज से भी ‘ये दिल मांगे मोर’ एक अद्भुत प्रयास है। शो की क्रिएटिव प्रोड्यूसर तनु दासगुप्ता भी ‘ये दिल मांगे मोर’ को लेकर खासा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एकता कपूर अपने बैनर तले हमेशा कुछ अलग करती रही हैं और उनका ये नया शो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

‘ये दिल मांगे मोर’ के कार्यकारी निर्माता दिनेश के सिंह ने बताया कि दूरदर्शन अब अलग अंदाज में फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दूरदर्शन का लोगो भी बदल गया है और ‘ये दिल मांगे मोर’ देश के जवानों पर बनी एक बड़ी ही खूबसूरत सी कहानी है जो दर्शकों के उम्मीद पर पूरी तरह से खरी उतरेगी।‘ये दिल मांगे मोर’ में अक्षय म्हात्रे, ट्विंकल पटेल, सेजल जायसवाल, शक्ति सिंह, अर्चना मोरे, मानव दुआ, शेफाली राणा और निशि सक्सेना जैसे कलाकार नजर आयेंगे। (वार्ता)

Entertainment

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया-3 के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया-तीन के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया-दो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया-दो लोगों को खूब पसंद आई थी। ‘भूल भुलैया’ के तीसरे पार्ट ‘भूल […]

Read More
Entertainment

अजनबी शहर फिल्म की राजधानी में हुई शूटिंग

मित्र प्रेम जीवन के अनेक परिस्थितियों के संघर्ष को दर्शाती फिल्म राकेश यादव लखनऊ। फेस्का फिल्म्स के अंतर्गत बनने वाली फिल्म “ अजनबी शहर में..”की शूटिंग लखनऊ के विभिन्न इलाकों में हुई। राजीव प्रकाश द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म की पटकता युवा को अपने करियर ,अपने मित्र से प्रेम हो जाने पर भी सामाजिक दायरे […]

Read More
Entertainment

Exclusive News : वीर सावरकर का जीवंत किरदार: देश रणदीप हुड्डा का “आभारी” रहेगा

शाश्वत तिवारी देश के महान क्रांतिकारी वीर सावरकर पर बनी, इस फिल्म को जरूर देखें और अपनी नई पीढ़ी को भी दिखाएं, ताकि हर भारतीय इस अमर बलिदानी को जान सके, जिसे एक परिवार ने गुमनामी में धकेल दिया। सावरकर मूवी को पहले महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे थे, उन्होंने सावरकर के जीवन पर आधारित […]

Read More