एक ही मतपेटिका में सदस्य एवं अध्यक्ष पद के डाले जाएंगे मतपत्र

पोलिंग पार्टियों को 585 बूथों के सापेक्ष 1335 दी जाएंगी मतपेटियां


नन्हें खान


देवरिया । उप जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0)/ADM प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि इस बार नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन-2023 में सदस्य एवं अध्यक्ष पद के मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाले जायेंगे। एक मतपेटिका के प्रयोग के पश्चात आवश्यकतानुसार दूसरे मतपेटी का प्रयोग किया जायेगा। तहसील के अन्तर्गत निर्धारित स्थल से तीन मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जायेगी। रवानगी के दिन प्रति पोलिंग पार्टी को दो मतपेटियॉ उपलब्ध करानी होगी।

तहसील देवरिया सदर हेतु 314 बूथ के सापेक्ष 678 मतपेटियां दी जा रही है। सलेमपुर हेतु 110 बूथ के सापेक्ष 270, गौरा बरहज हेतु 74 बूथ के सापेक्ष 178, भाटपार रानी हेतु 22 बूथ के सापेक्ष 54, रुद्रपुर हेतु 65 बूथ के सापेक्ष 155 मतपेटियां दी जा रही है। इस प्रकार जनपद में कुल 585 बूथ के सापेक्ष 1335 मतपेटियां दी जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। कि प्राप्त मतपेटियों की सुरक्षा हेतु वे कर्मचारी की तैनाती कराना सुनिश्चित करें तथा उक्त प्राप्त मतपेटियों को खुलवाकर जॉच करा लेंगे कि मतपेटियॉ आसानी से खुल व बन्द हो जाती है। यदि खुलने और बन्द होने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें। समस्त मतपेटियॉ जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More